फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navjot Singh Sidhu hugs Pakistan Army chief, BJP wants Rahul Gandhi to suspend him

पाक सेना प्रमुख से गले मिले सिद्धू, भाजपा की मांग, राहुल गांधी करें उन्हें निलंबित

Sun, 19 Aug 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Aug 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu hugs Pakistan Army chief, BJP wants Rahul Gandhi to suspend him

शनिवार को इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में शामिल होकर कांग्रेस के विधायक और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने समारोह मे पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगा लिया और पाक अधिकृत कश्मीर के प्रेसिडेंद मसूद खान के बदल में बैठ गए। हालांकि सिद्धू भारत सरकार की मंजूरी के बाद पड़ोसी मुल्क के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


बाजवा और सिद्धू के बीच कुछ बातें हुईं। बातचीत के साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। जिसकी वजह से भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का एक और मौका मिल गया है। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सिद्धू पर कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि सिद्धू को पार्टी से निलंबित कर देना चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल पूछते हुए कहा, 'क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी सिद्धू के बयानों और उनके आचरण से सहमत है या नहीं? अगर सहमत नहीं है तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी और क्या कांग्रेस पार्टी से उन्हें सस्पेंड किया जाएगा?' उन्होंने कहा कि सिद्धू उससे गले मिलते हैं जिसकी वजह से निर्दोष भारतीयों की जान जाती है और सेना के जवान शहीद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिलते हैं जो भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने पूछा कि क्या सिद्धू ने पाकिस्तान जाकर इमरान खान के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी से अनुमति ली थी। सिद्धू मसूद खान के बगल में बैठने से मना कर सकते थे। जो हिस्सा हमारे देश का है, उसके तथाकथित प्रेजिडेंट के साथ उन्हें नहीं बैठना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed