{"_id":"698a1d709cd4cb6e55022772","slug":"navi-mumbai-woman-dies-after-ward-boy-posing-as-doctor-administers-injections-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: वार्ड ब्वाय ने खुद को बताया डॉक्टर, घर जाकर लगाए दो इंजेक्शन; महिला की मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: वार्ड ब्वाय ने खुद को बताया डॉक्टर, घर जाकर लगाए दो इंजेक्शन; महिला की मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार
Mon, 09 Feb 2026 11:16 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:16 PM IST
सार
Maharashtra: नवी मुंबई के वाशी में एक वार्ड ब्वाय ने खुद को डॉक्टर बताकर कथित तौर पर एक 21 साल की महिला को इंजेक्शन दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया। उस पर हत्या, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवी मुंबई के वाशी में एक वार्ड ब्वाय को गिरफ्तार किया गया है। वह खुद को डॉक्टर बताता था। उन्होने कथित तौर पर दो इंजेक्शन, जिससे एक 21 साल की महिला की मौत हो गई। यह घटना पांच फरवरी को हुई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पूरा मामला क्या हुआ?
वाशी थाना के एक अधिकारी ने बताया कि महिला प्रचिति भिकुराम भुवड़ के परिजनों ने अनियमित मासिक धर्म के उपचार के लिए संदेश यशवंत पाशटे से संपर्क किया, जिसने खुद को डॉक्टर बताया। वह सेक्टर 11 स्थित प्राचिति के घर गया और दावा किया कि महिला पॉलीस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (पीसीओडी) से पीड़ित है। उसने परिवार से पांच इंजेक्शन के कोर्स के लिए 15 हजार रुपये लिए और कहा कि वह खुद इंजेक्शन लगाएगा। अधिकारी ने कहा, पांच फरवरी को उसने दो इंजेक्शन लगाए। इसके बाद प्रचिति बेहोश हो गईं और पाशटे घबरा गया।
ये भी पढ़ें: '2014 से पहले का मुआवजा न मिलने पर लागू होगा 2013 का कानून', सुप्रीम कोर्ट का फैसला
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने के दो घंटे बाद महिला की मौत
पाश्टे ने पीड़िता के पिता से इस्तेमाल हुई सुइयों और मेडिकल कचरे वाला बैग कचरे में फेंकने को कहा। प्रचिति को पास के अस्पताल ले जाया गया है। लेकिन दो घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जब उसे पकड़ा, तो उसने कबूल किया कि वह मुंबई के अंधेरी में एक प्राइवेट नर्सिंग होम का वार्ड ब्वाय है।
आरोपी वार्ड ब्वाय गिरफ्तार
परिवार की शिकायत पर पाशटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में छह फरवरी को मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन