फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navi Mumbai man sets wife ablaze suspecting affair, concocts suicide story; arrested

एक और निक्की: हाथ-पांव बांधकर केरोसिन डाला और लगा दी आग; पति ने रची आत्महत्या की झूठी कहानी, बच्ची ने खोली पोल

Thu, 28 Aug 2025 02:54 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवीं मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवीं मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 28 Aug 2025 02:54 PM IST
सार

नवी मुंबई के एक व्यक्ति ने विवाहेतर संबंध के शक में अपनी 32 वर्षीय पत्नी को कथित तौर पर जलाकर मार डाला। इसके बाद उसने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
 

विज्ञापन
Navi Mumbai man sets wife ablaze suspecting affair, concocts suicide story; arrested
नवीं मुंबई में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को जलाकर मारने के बाद अब महाराष्ट्र के नवीं मुंबई मुंबई के उरण इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक में जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद उसने बचने के लिए आत्महत्या की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी। लेकिन फिर उसकी सात साल की बेटी के बयान से उसकी पोल खुल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

पहले हाथ-पांव बांधे फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 25 अगस्त की तड़के उरण के पगोटेगांव में हुई। उरण पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक हनीफ मुलानी ने बताया कि आरोपी राजकुमार रामशिरोमणि साहू को अपनी पत्नी जगरानी राजकुमार साहू पर विवाहेतर संबंध होने का शक था। इसी शक में उसने अपनी पत्नी जगरानी को कमरे में बंद कर पहले हाथ-पांव बांधे, फिर उस पर केरोसिन डालकर लाइटर से आग लगा दी। बाद में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के अगले दिन आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी आत्महत्या की झूठी कहानी, लेकिन पकड़ा गया
मामले में शुरु में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली थी। इतना ही नहीं उसने यह भी बताया कि घटना के वक्त वह मौके पर नहीं था। उसके इसी बयान के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। लेकिन जब गहनता से जांच की गई तो मामला ही कुछ और निकला। वरिष्ठ निरीक्षक हनीफ मुलानी ने बताया कि हमारी जांच में उसकी कहानी में विसंगतियां पाई गईं।

विज्ञापन

सात साल की बेटी ने बताया- पापा ने ही लगा दी आग
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में जब आरोपी की सात साल की बेटी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पिता ने ही मां को आग लगाई थी। इसके साथ ही इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। उसमें भी आरोपी को घटना के तुरंत बाद घर से बाहर जाते हुए देखा गया। इससे उसके दावे की पोल खुल गई। अधिकारी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सबूत था, इससे आरोपी का यह दावा खारिज हो गया कि  वह घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था।

हत्या का केस दर्ज
उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और प्रत्यक्षदर्शी बच्ची के बयान के आधार पर 26 अगस्त को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ निरीक्षक हनीफ मुलानी ने कहा कि जांच के आधार पर हम कह सकते हैं कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है और इसमें घरेलू हिंसा की बर्बरता झलकती है। आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed