फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   naveen patnaik reacts on his successor bjd assembly election vk pandian news in hindi

Odisha: 'वीके पांडियन मेरे उत्तराधिकारी नहीं, इसका फैसला ओडिशा के लोग करेंगे', नवीन पटनायक ने स्पष्ट किया रुख

Sat, 08 Jun 2024 02:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 08 Jun 2024 02:57 PM IST
सार

नवीन पटनायक ने ओडिशा के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमें बार बार आशीर्वाद देने के लिए ओडिशा के लोगों का धन्यवाद।

विज्ञापन
naveen patnaik reacts on his successor bjd assembly election vk pandian news in hindi
नवीन पटनायक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे भी जारी हुए। ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 78 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, बीजू जनता दल (बीजद) को 51 सीटों पर जीत मिली। विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही ओडिशा में बीजद के 24 साल का शासन भी खत्म हो गया। अब भाजपा राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। हालांकि, बीजद की हार के बाद ही नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि पटनायक अब पार्टी की कमान बीजद नेता वीके पांडियन को सौंपने वाले हैं। पटनायक ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना रुख स्पष्ट किया है। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए पटनायक ने कहा, "मैंने हमेशा स्पष्ट रूप से यह बताया है कि जब भी मेरे उत्तराधिकारी के बारे में पूछा गया तो मैंने कहा कि वह निश्चित तौर पर वीके पांडियन नहीं हैं। मैं दोबारा कह रहा हूं कि ओडिशा के लोग मेरे उत्तराधिकारी का चयन करेंगे।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "वीके पांडियन की आलोचना हो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पांडियन पार्टी में शामिल हुए, उनके पास कोई पद नहीं है। वह किसी भी क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़े। मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब भी मेरे उत्तराधिकारी के बारे में पूछा जाएगा तो वह पांडियन नहीं होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पटनायक ने कहा कि पांडियन ने एक सरकारी अधिकारी के रूप में पिछले 10 सालों में कई क्षेत्रों में जबरदस्त काम किया है। जिनमें दो चक्रवात और कोरोना महामारी भी शामिल है। उन्होंने नौकरशाही छोड़ने के बाद वह बीजेडी से जुड़े और काफी व्यापक तरीके से पार्टी के लिए बेहतरीन काम किया। पांडियन भरोसेमंद और बेहद ईमानदार हैं।



ओडिशा के लोगों का किया धन्यवाद
नवीन पटनायक ने ओडिशा के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "मुझे बार बार आशीर्वाद देने के लिए ओडिशा के लोगों का धन्यवाद। मुझे लगता है कि हमने अच्छा काम करने की कोशिश की। हमारी सरकार और हमारी पार्टी में गर्व करने के लिए बहुत कुछ है।"


बता दें कि नवीन पटनायक साल 2000 में पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद लगातार 24 वर्षों तक वे ओडिशा के सीएम के तौर पर कार्यरत रहें। सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग के बाद नवीन पटनायक दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो 24 वर्षों तक सीएम पद पर बने रहे हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने से पहले वह बीजद के अध्यक्ष और केंद्रीय इस्पात और खनन मंत्री के पद पर भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed