फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naval Chief Admiral R Hari Kumar Commits to make Indian Ocean region safe Nausena Bhawan

नौसेना प्रमुख बोले: हिंद महासागर क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध, कहा- भारत महान शक्ति बनने की ओर

Sun, 24 Mar 2024 03:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Mar 2024 03:03 AM IST
सार

राजधानी नई दिल्ली में स्थित नौसेना भवन में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने अब तक किसी भी भारतीय ध्वज वाले जहाज को निशाना नहीं बनाया है।

विज्ञापन
Naval Chief Admiral R Hari Kumar Commits to make Indian Ocean region safe Nausena Bhawan
Chief of Naval Staff Admiral R. Hari Kumar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय नौसेना सुरक्षित हिंद महासागर क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत एक महान शक्ति बनने की राह पर है। महान शक्ति बनने के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। यह कहना है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का। उन्होंने पिछले 100 दिनों में नौसेना द्वारा की गई समुद्री डकैती विरोधी अभियानों का हवाला देते हुए कहा कि हमने समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुद्री डकैती रोधी, मिसाइल रोधी और ड्रोन रोधी अभियान चलाए हैं। हमने ऑपरेशन संकल्प से 110 लोगों, जिसमें 45 भारतीय और 65 विदेशी नागरिकों की जान बचाई है। 

विज्ञापन

नवंबर 2023 से लेकर अब तक 90 से अधिक समुद्री घटनाएं 
राजधानी नई दिल्ली में स्थित नौसेना भवन में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए एडमिरल कुमार ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने अब तक किसी भी भारतीय ध्वज वाले जहाज को निशाना नहीं बनाया है। एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि नवंबर 2023 से लेकर अब तक 90 से अधिक समुद्री घटनाएं हुईं है, जिनमें 57 ड्रोन और मिसाइल हमले हैं तो वहीं, 39 समुद्र डकैती, अपहरण सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। 

विज्ञापन

पिछले दस वर्षों में सबसे बड़ा नौसैनिक अभियान
नौसेना ने बताया कि एक दिन पहले सोमालिया के तट पर एक ऑपरेशन के दौरान पकड़ाए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर आईएनएस कोलकाता मुंबई पहुंचा है। समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारतीय कानून, समुद्री डकैती विरोधी अधिनियम- 2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। बता दें, एंटी पाइरेसी ऑपरेशन के तहत नौसेना ने भारतीय तटों से 2600 किलोमीटर दूर समुद्री डाकुओं के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें आत्मसमर्पण करने को मजबूर कर दिया था। करीब 40 घंटे चले ऑपरेशन में नौसेना के आईएनएस कोलकाता और आईएनएस सुभद्रा युद्धपोत, ड्रोन्स और मरीन कमांडो शामिल हुए थे। एडमिरल का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में यह भारत का सबसे बड़ा ऑपरेशन था, जिसमें हमने 35 लुटेरों को पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समुद्री डकैती रोधी अधिनियम हमारे लिए मददगार, पहले होती थी परेशानी
सोमालिया के लूटेरों के खिलाफ कैसे कार्यवाही होगी के सवाल पर एडमिरल कुमार ने बताया कि पहले हमारे पास समुद्री डकैती रोधी अधिनियम नहीं था, जिस वजह से ऐसे मामलों में काफी परेशानी होती थी लेकिन अब हमारे पास इसके लिए कानून है। समुद्री डकैती रोधी अधिनियम सुरक्षा बलों के लिए बहुत मददगार है, खासकर नौसेना के लिए क्योंकि हम समुद्री डकैती रोधी अभियानों में शामिल हैं। पहले सिर्फ एक ही थाने को इन मामलों के लिए नामित किया गया था लेकिन अब सभी तटीय पुलिस थानों को अधिकार दे दिए गए हैं।

भारत महान शक्ति बनने की ओर
एक सवाल के जवाब में एडमिरल कुमार ने कहा कि भारत एक महान शक्ति बनने की राह पर है। महान शक्ति बनने के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है। भारतीय नौसेना समुद्री क्षेत्र में हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा, संरक्षण, प्रचार और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। नौसेना का ऑपरेशन कब तक जारी रहेगा के जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक हिंद महासागर सुरक्षित नहीं हो जाता।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed