फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nautapa starts imd issue red alert for heat wave in many states 60 death

Nautapa: नौतपा शुरू, छह राज्यों में लू का रेड अलर्ट, गर्मी से अब तक 60 की मौत

Sun, 26 May 2024 12:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 26 May 2024 12:16 AM IST
सार

लू के चलते देश में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अकेले राजस्थान में बृहस्पतिवार से अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। देशभर में हीट स्ट्रोक के 16,344 मामले सामने आए। 

विज्ञापन
nautapa starts imd issue red alert for heat wave in many states 60 death
गर्मी का प्रकोप जारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। 25 मई से नौ दिन तक चलने वाले नौतपा के चलते भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में पारा 48-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने छह राज्यों में लू का रेड अलर्ट भी जारी किया है। भीषण गर्मी और लू के चलते देश में अब तक 60 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच शुक्रवार को बिजली की मांग 239.96 गीगावाट के साथ नई रिकॉर्ड पर पहुंच गई।
विज्ञापन


नौतपा की शुरुआत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा की शुरुआत हो गई है। यह 2 जून तक रहेगा। इस दौरान सूर्य पृथ्वी के काफी करीब होता है और उसकी किरणें पृथ्वी पर सीधे पड़ती हैं। इसके चलते भीषण गर्मी पड़ती है। साथ ही ऐसा माना जाता है कि नौतपा में यदि बारिश नहीं होती है तो अच्छे मानसून के संकेत होते हैं। अगर इस दौरान बारिश हो जाती है तो नौतपा खंडित हो जाता है और इसे मानसून के लिए अशुभ संकेत माना जाता है।
विज्ञापन


इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में पारा पहले ही 44 डिग्री के पार हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। उसने दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में दिन के साथ ही रातें भी काफी गर्म रहेंगी। राजस्थान का फलौदी देश का सबसे गर्म जगह रहा। यहां शुक्रवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर पारा 53 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 60 की मौत
लू के चलते देश में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अकेले राजस्थान में बृहस्पतिवार से अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है। देशभर में हीट स्ट्रोक के 16,344 मामले सामने आए। अकेले 22 मई को 486 मामले दर्ज हुए। बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। बिजली की मांग शुक्रवार को 239.96 गीगावाट के साथ नई रिकॉर्ड पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को यह 236.59 गीगावाट जबकि बुधवार को 235.06 गीगावाट थी। बिजली की मांग का सार्वकालिक उच्च स्तर 243.27 गीगावाट सितंबर 2023 में दर्ज किया गया था। इस गर्मी के मौसम में यह रिकॉर्ड टूट सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed