फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NATPOLREX-IX was conducted by the Indian Coast Guard on 25 Nov 23 off Vadinar, Gujarat

NATPOLREX-IX: गुजरात में नौवां राष्ट्रीय स्तर का प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास; तटरक्षक बल ने कछुओं को बचाया

Sat, 25 Nov 2023 10:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 Nov 2023 10:29 PM IST
सार

NATPOLREX-IX: अभ्यास में केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों और तटीय राज्य सरकारों के विभागों, बंदरगाहों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अभ्यास में 31 से अधिक से विदेशी पर्यवेक्षकों और 80 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
NATPOLREX-IX was conducted by the Indian Coast Guard on 25 Nov 23 off Vadinar, Gujarat
NATPOLREX-IX - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की ओर से शनिवार को गुजरात के वाडीनगर में नौवां 'राष्ट्रीय स्तर का प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास' (NATPOLREX-IX) आयोजित किया गया। तटरक्षक बल के महानिदेशक (डीजी) राकेश पाल और राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिकता योजना (एनओएसडीसीपी) के अध्यक्ष ने अभ्यास के दौरान सभी एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन

 

अभ्यास में केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों और तटीय राज्य सरकारों के विभागों, बंदरगाहों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अभ्यास में 31 से अधिक से विदेशी पर्यवेक्षकों और 80 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अभ्यास में एनओएसडीसीपी के प्रावधानों को लागू करते हुए तेल रिसाव पर प्रतिक्रिया देने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच तैयारी और समन्वय के स्तर का परीक्षण किया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'सुजय' ने दो विशाल ओलिव रिडले कछुओं को बचाया
भारतीय तटरक्षक जहाज 'सुजय' ने चेन्नई तट पर गश्त के दौरान एक जाल में उलझे दो विशाल ओलिव रिडले कछुओं को बचाया। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए कछुओं को समुद्र में छोड़ दिया गया। ओलिव रिडले कछुए भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अनुसार लुप्तप्राय प्रजातियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed