फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nationalist Congress Party president Sharad Pawar is a tall figure but he has failed to groom a successor

Mumbai: शरद पवार बड़े नेता, पर तैयार नहीं कर सके उत्तराधिकारी

Tue, 09 May 2023 05:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 09 May 2023 05:46 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजनीति में उनके विचार को सम्मान मिलता है। लेकिन वह पार्टी को आगे ले जाने वाला अपना उत्तराधिकारी तैयार नहीं कर सके। इसलिए उनके पास अध्यक्ष पद पर वापसी के अलावा और कोई रास्ता नहीं था।

विज्ञापन
Nationalist Congress Party president Sharad Pawar is a tall figure but he has failed to groom a successor
शरद पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार बड़े नेता हैं, लेकिन वह उत्तराधिकारी तैयार करने में विफल रहे। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखपत्र सामना में पवार पर यह तंज कसा गया है। इससे राकांपा के नेता नाराज हो गए हैं, जिससे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में तनाव बढ़ता दिख रहा है। मुखपत्र में लिखा है कि पवार निश्चित तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े नेता हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजनीति में उनके विचार को सम्मान मिलता है। लेकिन वह पार्टी को आगे ले जाने वाला अपना उत्तराधिकारी तैयार नहीं कर सके। इसलिए उनके पास अध्यक्ष पद पर वापसी के अलावा और कोई रास्ता नहीं था। पवार के अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले से ही पार्टी जड़ से हिल गई। कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। अंततः उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और अपने पद पर बने रहने की घोषणा की।
विज्ञापन


क्या राउत चाहते हैं, राकांपा एमवीए से अलग हो: भुजबल
राकांपा वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संजय राउत को क्या दिक्कत है। क्या वे मतभेद बढ़ाना चाहते हैं। क्या वह चाहते हैं कि राकांपा को एमवीए छोड़ देना चाहिए। भुजबल ने कहा कि राउत की जितनी उम्र है, उतना शरद पवार का राजनीतिक जीवन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकांपा में अजीत पवार, सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल जैसे नेता हैं। राउत को यह पता होता है कि कौन किसके घर गया। अगर, इतना शिंदे गुट और बागियों के बैग पर ध्यान देते तो शिवसेना में ये स्थिति नहीं पैदा होती। वहीं, शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने कहा कि एक संपादक का मत राज्य का मत नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed