{"_id":"60f281bd8d132b088a5757fd","slug":"nationalist-congress-party-leader-sharad-pawar-calls-on-prime-minister-narendra-modi-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले शरद पवार, नवाब मलिक बोले- नदी के दो छोर कभी नहीं मिल सकते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले शरद पवार, नवाब मलिक बोले- नदी के दो छोर कभी नहीं मिल सकते
Sat, 17 Jul 2021 12:37 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:37 PM IST
सार
मानसून सत्र से ठीक पहले शरद पवार और पीएम नरेंद्र मोदी की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले शरद पवार
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राष्ट्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। पवार ने एक ट्वीट में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राष्ट्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की एक तस्वीर साझा की थी। ज्ञात हो कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को शरद पवार और पूर्व रक्षा मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए के एंटनी से मुलाकात की थी। इस बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पूर्वी लद्दाख में भारत की सीमा पर चीन के साथ जारी गतिरोध से जुड़े ताजा पहलुओं पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह ने पवार और एंटनी को सीमा पर की ताजा स्थिति और भारत की सैन्य तैयारियों से अवगत कराया। पवार देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने भी शुक्रवार को पवार से मुलाकात की थी। यह मुलाकातें इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र आरंभ हो रहा है।
नदी के दो छोर कभी नहीं मिल सकते: नवाब मलिक
वहीं इस मुलाकात पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि राजनीति विचारों के आधार पर होती है, संघ का राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रवाद में जमीन आसमान आ अंतर है। नदी के दो छोर कभी नहीं मिल सकते, ये सच्चाई है। भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक साथ आना असंभव है।
इसके बाद नवाब मलिक ने कहा कि शरद पवार पिछले 2 दिनों से दिल्ली में हैं और राज्यसभा में भाजपा के सदन के नेता के रूप में नियुक्त होने के बाद पीयूष गोयल ने खुद उन्हें शिष्टाचार भेंट दी। वहीं कल यानी शुक्रवार को शरद पवार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि इस दौरान पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने भी वहां मौजूद थे। सरकार ने उन्हें सीमा पर स्थिति से अवगत कराया, ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए पूर्व रक्षा मंत्रियों के रूप में उनके अनुभव के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
Nationalist Congress Party leader Sharad Pawar calls on Prime Minister Narendra Modi in Delhi pic.twitter.com/NuDCpGQSn8
— ANI (@ANI) July 17, 2021