{"_id":"5a55949c4f1c1bd5178b5db4","slug":"national-youth-festival-by-bhagwa-organisation-will-create-awareness-of-nationalism","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय युवा महोत्सव के जरिए राष्ट्रवाद की अलख जगाएंगे भगवा संगठन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय युवा महोत्सव के जरिए राष्ट्रवाद की अलख जगाएंगे भगवा संगठन
संजय मिश्र , अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Jan 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय युवा महोत्सव के जरिए भगवा संगठन देश के अलग-अलग हिस्सों में राष्ट्रवाद की अलख जगाएंगे। वैसे तो विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को देशभर के अलग-अलग हिस्सों में भगवा परिवार के तमाम संगठन आयोजन करेंगे। मगर इस बार इस जयंती को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के रूप में सरकार और भगवा संगठनों के जरिए पूरे सप्ताह भर विशेष रूप से मनाने की रणनीति है। विवेकांनद के साथ भगवा संगठन अपने राष्ट्रवाद के मुद्दों को भी जनता के बीच रखेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी पहले ही मन की बात के जरिए देशभर में युवा संसद आयोजित करने की वकालत कर चुके हैं। उनके इशारे को समझते हुए तमाम राज्यों में गतिविधि शुरू भी हो चुकी है। भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के जरिए यूपी के नोएडा में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस आयोजन की शुरुआत में खुद पीएम मोदी मौजूद रहेंगे। यह आयोजन 12 से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा। इसके अलावा तमाम भाजपा शासित राज्य भी ऐसे आयोजनों में जुट गए हैं। संगठन स्तर पर भी सभी संगठनों को युवाओं के बीच कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी मुहिम को सरकार से युवाओं को जोड़ने की कवायद में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में हुई युवा स्पार्क प्रतियोगिता
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ युवाओं को जोड़ने की कवायद में युवा स्पार्क प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। इस आयोजन में मंगलवार को सूबे के सभी 27 जिलों में कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं को एक दिन के लिए कलेक्टर बनाया गया। सूबे के विभिन्न 519 कॉलेजों से करीब 5 लाख छात्रों में इन 27 कलेक्टरों का चयन किया गया था। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इन युवाओं को सम्मान देकर इनका उत्साह भी बढ़ाया है।
जयपुर की युवा संसद में होगी धारा 370 पर बहस
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 10 से 12 जनवरी तक चलने वाली युवा संसद में चर्चा के लिए धारा 370 के मुद्दे को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। जयपुर का यह आयोजन संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में चलने वाली संस्था हिमालय परिवार और यूथ फॉर नेशन के संयुक्त तत्वाधान में होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष आशूतोष पंत ने जानकारी दी है कि जयपुर में होने वाली युवा संसद 2018 में भारत की संसद का स्वरूप देखने को मिलेगा। जिसमें संसद के अनुसार प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल, संसद अध्यक्ष सहित सभी की उपस्थिति में विधिवत कई संसद सत्र होंगे। इसकी भूमिका सम्पूर्ण देश से आये 545 युवा करेगें। जो कि 545 संसदीय क्षेत्रों का प्रतिनिधत्व करेंगे।
युवा संसद में धारा 370 की वर्तमान प्रासंगिकता, कश्मीर मुद्दा एवम् राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सहित तमाम राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि वर्ष के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाने के बाबत ही संघ के संगठन ने जयपुर के आयोजन में अपने एजेंडे वाले विषयों पर चर्चा रखी है। संघ सूत्रों की मानें तो देश के सभी अलग-अलग राज्यों में विवेकानंद की जयंती पर पूरे सप्ताह भर युवाओं से संबंधित आयोजन होंगे।