फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Youth Day, PM Modi says despite clarity some people are spreading delusion against CAA

पीएम मोदी बोले- नागरिकता पर रातोंरात कानून नहीं लाए, कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं

Sun, 12 Jan 2020 10:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 12 Jan 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
National Youth Day, PM Modi says despite clarity some people are spreading delusion against CAA
पीएम मोदी ने बेलूर मठ में छात्रों को किया संबोधित - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में हुगली नदी के किनारे स्थित रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में छात्रों को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कानून नागरिकता देने का कानून है छीनने का नहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन

नागरिकता कानून को लेकर भ्रम दूर कर रहा है युवा

प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं फिर कहूंगा नागरिकता कानून नागरिकता लेने का नहीं, नागरिकता देने का कानून है और नागरिकता संशोधन कानून उस कानून में सिर्फ एक संशोधन है। इतनी स्पष्टता के बावजूद, कुछ लोग नागरिकता कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। मुझे खुशी है कि आज का युवा ही ऐसे लोगों का भ्रम भी दूर कर रहा है। और तो और, पाकिस्तान में जिस तरह दूसरे धर्म के लोगों पर अत्याचार होता है, उसे लेकर भी दुनिया भर में आवाज हमारा युवा ही उठा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रातोंरात नहीं लाए कानून

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कानून रातों रात नहीं लाया गया। देश में इसको लेकर काफी चर्चा हुई, लेकिन इसको लेकर युवाओं में भ्रम फैलाया गया। इस कानून के जरिए हम उन लोगों की मदद कर रहे हैं जो पड़ोसी देशों में अपनी धार्मिक आस्था के चलते प्रताड़ित किए गए। 

गांधी जी के सपनों का किया पालन

प्रधानमंत्री ने छात्रों से पूछा कि ऐसे लोगों की मदद करना क्या गलत है। युवाओं के बीच इस कानून को लेकर फैले भ्रम को दूर करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी समेत तमाम बड़े नेताओं ने कहा था कि हमें पाकिस्तान में रहने वाले अपने इन भाइयों-बहनों की मदद करनी चाहिए। हमने तो केवल गांधी जी की बात का पालन किया है। जो बात यहां बैठे बच्चों को समझ में आ गई वह कई राजनीतिक दलों के लोगों को समझ में नहीं आई। दरअसल, वे समझना ही नहीं चाहते।

तय प्रक्रिया के तहत मिलेगी नागरिकता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'सीएए में हम नागरिकता दे ही रहे हैं। किसी की भी नागरिकता छीन नहीं रहे हैं। इसके अलावा आज भी किसी भी धर्म का व्यक्ति भगवान में को मानता हो ना मानता हो, जो व्यक्ति भारत के संविधान को मानता है वो तय प्रक्रियाओं के तहत भारत की नागरिकता ले सकता है।'

सीएए ने दुनिया को पाक में धार्मिक प्रताड़ना की हकीकत दिखाई

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के दमन की हकीकत दिखा दी है। उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद पाकिस्तान में जिन लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया उनके लिए नागरिकता कानून में “थोड़े से बदलाव” किए गए हैं। मोदी ने कहा, 'वहां रहते हुए उन्हें कटु अनुभव हो रहे थे। महिलाएं अपना सम्मान खोने का खतरा महसूस कर रहीं थीं।'

उन्होंने कहा कि युवा सारी बात समझ गए हैं लेकिन जो राजनीति करना चाहते हैं उन्हें कुछ समझ नहीं आएगा। मोदी ने कहा कि पांच साल पहले देश के युवाओं के बीच निराशा थी लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed