{"_id":"5df7fa9e8ebc3e88007293e5","slug":"national-women-commission-strict-on-misbehaving-with-female-protesters-and-media-in-delhi-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रदर्शनकारियों व मीडिया से बदसलूकी पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला प्रदर्शनकारियों व मीडिया से बदसलूकी पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त
Tue, 17 Dec 2019 08:03 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं पर लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय महिला आयोग ने जामिया बवाल के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्रता और मीडिया से बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस देकर जवाबदेही तय करने को कहा है। सोमवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में नागरिकता संशोधित कानून के विरोध में महिला प्रदर्शनकारियों और महिला मीडियाकर्मियों के साथ पुलिस की बर्बरता पर क्षोभ जताया।
विज्ञापन
आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को अलग से नोटिस देकर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा कि छात्राओं के खिलाफ पुरुष पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई और यहां तक कि कथित छेड़छाड़ भी की गई। मामला सीसीटीवी कैमरों में दर्ज न हो, इसलिए बिजली भी गुल कर दी गई। शर्मा ने कहा कि आयोग पुलिस की बर्बरता को लेकर काफी चिंतित है।
विज्ञापन