राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: 82 शहरों में 2783 लोगों ने किया महादान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 82 शहरों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वैश्विक स्वास्थ्य संकट कोरोना को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का अनिवार्यता से पालन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित 92 शिविरों में खबर लिखे जाने तक 2783 लोग रक्तदान कर चुके थे। अकेले मेरठ संस्करण में 456 महादानियों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर कानपुर में 142, प्रयागराज में 50, आगरा 220, अलीगढ़ में 30, बरेली में 95, गोरखपुर में 110, झांसी में 32, लखनऊ में 211, मुरादाबाद में 147, नोएडा में 161, वाराणसी 263, चंडीगढ़ में 192, देहरादून में 31, नैनीताल में 163, जम्मू में 14, धर्मशाला में 27 और रोहतक संस्करण में 439 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इन शिविरों में स्थानीय जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहीं। शिविर में एकत्र किए गए रक्त को जिला अस्पताल के रक्त कोष में संचित किया जाएगा, इससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।