फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Updates 26th July Education CJP Goyal deepfake Video North East West South India Politics Crime news

Updates: पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले में FIR, सोशल मीडिया लिंक हटाए गए; केरल में सड़क हादसा

Sun, 26 Jul 2026 02:52 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 26 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
National Updates 26th July Education CJP Goyal deepfake Video North East West South India Politics Crime news
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो से जुड़े सोशल मीडिया के कई लिंक हटा दिए गए हैं। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, गोयल ने आरोप लगाया कि संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत के उनके वीडियो के साथ दुर्भावनापूर्ण तरीके से छेड़छाड़ कर उसे भ्रामक रूप दिया गया है। इस मामले में उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर आए कथित डीपफेक वीडियो में गोयल को नीट के मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ धमकी भरी टिप्पणी करते दिखाया गया। गोयल ने शनिवार सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, जनता को गुमराह करने के लिए कृत्रिम मेधा का गैर-जिम्मेदाराना इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और न ही किया जाएगा। गोयल ने कहा, मैंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है और चाणक्यपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस फर्जी वीडियो को बनाने, प्रसारित करने या जानबूझकर बढ़ावा देने में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जानकारी के लिए केवल सत्यापित और प्रामाणिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन


केरल में बड़ा सड़क हादसा, पलटी निजी बस; एक की मौत, 26 घायल
केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार सुबह कोझिकोड-त्रिशूर मार्ग पर चल रही एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार, कुट्टीपुरम के पास हाईवे पर बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और बारिश हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद की। मृतक की पहचान कोझिकोड निवासी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


10 नए कोविड-19 मामले सामने आए, आंध्र प्रदेश में अब तक कुल 49 संक्रमित
आंध्र प्रदेश में शनिवार को 10 नए कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। नए मामलों में तीन गुंटूर जिले से, दो एनटीआर से और एक-एक अल्लूरी सीतारामाराजू, एलुरु, कृष्णा, तिरुपति तथा विशाखापत्तनम से दर्ज हुआ। पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 11 मामले हैं। गुंटूर में नौ, वाईएसआर कडप्पा में आठ और विशाखापत्तनम में पांच मामले दर्ज किए गए। वर्तमान में 24 लोग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं, जबकि 16 घरों में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अब तक पांच लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। मृतकों में से तीन वाईएसआर कडप्पा जिले के थे और एक काकीनाडा से था। बढ़ते मामलों के बीच, स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर अस्पतालों में बिस्तर तैयार किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करुणानिधि की पोती और पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी पर बैंक मैनेजर से मारपीट आरोप
पूर्व केंद्रीय मंत्री एम के अलागिरी की बेटी कायलविझी पर एसबीआई के एक ब्रांच मैनेजर से मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पूर्व तमिलनाडु मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की पोती कायलविझी ने 20 जुलाई को अड्यार स्थित एसबीआई एनआरआई ब्रांच मैनेजर को उनके कमरे में थप्पड़ मारा था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। शनिवार को इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने PTI को बताया कि एसबीआई अधिकारी की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। अड्यार में एसबीआई एनआरआई ब्रांच जिस इमारत में है, वह कथित तौर पर कायलविझी के स्वामित्व में है। कुछ दिन पहले जब वह संपत्ति पर गई थीं, तो उनकी और बैंक मैनेजर के बीच बहस हुई थी। पुलिस ने बताया कि यह बहस इमारत में खराब लिफ्ट को लेकर हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अधिकारी को थप्पड़ मारा। कायलविझी पर बैंक अधिकारी से मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

बंगाल हिंसा: पत्रकारों पर हमले के आरोप में 11 गिरफ्तार, CM ने की निंदा
कोलकाता पुलिस ने 24 जुलाई को शहर में एक छात्र रैली के दौरान हुई हिंसा और पत्रकारों पर हमले के संबंध में शनिवार को 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कुणाल अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार लोग छात्र नहीं, बल्कि उपद्रवी थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में इरफान खुर्शीद, अरशद अली, मोहम्मद मोइनुद्दीन, मोहम्मद आलमगीर, इमरान अहमद, खालिद रजा, जमीर अहमद, मोहसिन खान और दीपक भौमिक शामिल हैं। मोहम्मद आजाद और मोहम्मद अफरोज को पश्चिम बंगाल से भागते समय अंडाल के पास दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर पकड़ा गया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कोलकाता में NEET विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों और पत्रकारों पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने SSKM अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर सर्वोत्तम इलाज और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। NEET पेपर लीक के विरोध में कोलकाता में कई प्रदर्शन हुए थे। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) के सदस्यों ने भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed