National Technology Day: पीएम मोदी ने शेयर किया ऑपरेशन शक्ति का वीडियो, वैज्ञानिकों को सराहा
National Technology Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी दिखाई दे रहे हैं, जो तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के साथ खुद परीक्षण स्थल पर गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन शक्ति का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने आज से 24 साल पहले पोखरण में परमाणु परीक्षण को याद करते हुए वैज्ञानिकों की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा हम अपने प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों और उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
जय विज्ञान! #NationalTechnologyDay
- Ashwini Vaishnaw (@ashwinivaishnaw) 11 May 2022
दरअसल, आज से 24 साल पहले 11 मई व 13 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में भारत ने लगातार परमाणु धमाके कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। ऑपरेशन शक्ति' (Operation Shakti) के तहत किए इन परीक्षणों के जरिए भारत ने अटल इरादों का परिचय देकर सशक्त भारत को और बुलंदी दी थी। इसके बाद से 11 मई का दिन हर साल 'नेशनल टेक्नोलॉजी डे' के रूप में मनाया जाता है।
- Bhupendra Patel (@BhupendraPatel) 11 May 2022
पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी दिखाई दे रहे हैं, जो तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के साथ खुद परीक्षण स्थल पर गए थे। पीएम मोदी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हम अपने प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों और उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिसके कारण 1998 में पोखरण परीक्षण सफल हुआ। हम अटल जी के अनुकरणीय नेतृत्व को गर्व के साथ याद करते हैं जिन्होंने उत्कृष्ट राजनीतिक साहस और राज्य कौशल दिखाया।"
Today, on National Technology Day, we express gratitude to our brilliant scientists and their efforts that led to the successful Pokhran tests in 1998. We remember with pride the exemplary leadership of Atal Ji who showed outstanding political courage and statesmanship. pic.twitter.com/QZXcNvm6Pe
— Narendra Modi (@narendramodi) May 11, 2022
अटलजी खुद गए थे पोखरण
सफल परमाणु परीक्षण के बाद तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था 'आज भारत ने पोखरण में भूमिगत परीक्षण किया।' अटलजी तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के साथ खुद परीक्षण स्थल पर गए थे। इस परीक्षण से भारत का सीना चौड़ा हो गया और वह घोषित रूप से परमाणु शक्ति संपन्न देश बन गया था। तब अटलजी ने नारा दिया था- 'जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान।' इसके बाद से 11 मई का दिन हर साल 'नेशनल टेक्नोलॉजी डे' के रूप में मनाया जाता है।
- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 11 May 2022
अमेरिका भी खा गया था गच्चा, विरोध में लगाई थी पाबंदियां
अटल सरकार ने पोखरण-2 परीक्षण की समूची व्यूह रचना इतनी गुप्त रखी कि अमेरिका व उसके उपग्रह तक गच्चा खा गए थे। किसी को कानों-कान खबर नहीं लगी कि भारत इतना बड़ा कदम उठा रहा है। हालांकि विरोध स्वरूप अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने भारत पर सख्त पाबंदियां लगाई थी। सिर्फ इस्राइल ने भारत का साथ दिया था।
- Arjun Ram Meghwal (@ArjunRamMeghwal) 11 May 2022