फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Technology Day PM Modi Praises Scientists and Shares Video of Pokhran Nuclear Tests News in Hindi

National Technology Day: पीएम मोदी ने शेयर किया ऑपरेशन शक्ति का वीडियो, वैज्ञानिकों को सराहा 

Wed, 11 May 2022 10:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 11 May 2022 10:56 AM IST
सार

National Technology Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी दिखाई दे रहे हैं, जो तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के साथ खुद परीक्षण स्थल पर गए थे।

विज्ञापन
National Technology Day PM Modi Praises Scientists and Shares Video of Pokhran Nuclear Tests News in Hindi
पीएम मोदी - फोटो : Social media

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन शक्ति का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने आज से 24 साल पहले पोखरण में परमाणु परीक्षण को याद करते हुए वैज्ञानिकों की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा हम अपने प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों और उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। 

विज्ञापन

Koo App

जय विज्ञान! #NationalTechnologyDay

View attached media content

- Ashwini Vaishnaw (@ashwinivaishnaw) 11 May 2022

विज्ञापन

दरअसल, आज से 24 साल पहले 11 मई व 13 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में भारत ने लगातार परमाणु धमाके कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। ऑपरेशन शक्ति' (Operation Shakti) के तहत किए इन परीक्षणों के जरिए भारत ने अटल इरादों का परिचय देकर सशक्त भारत को और बुलंदी दी थी। इसके बाद से 11 मई का दिन हर साल 'नेशनल टेक्नोलॉजी डे' के रूप में मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Koo App

आप सभी को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की शुभकामनाएं। आज भारत ने श्रद्धा अटलजी के नेतृत्व में पोखरण परमाणु परीक्षण कर परमाणु युग में प्रवेश किया है। उनकी याद में आइए हम भारत को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और दुनिया के शीर्ष देशों में सबसे आगे रहने का संकल्प लें।

View attached media content

- Bhupendra Patel (@BhupendraPatel) 11 May 2022


पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी दिखाई दे रहे हैं, जो तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के साथ खुद परीक्षण स्थल पर गए थे। पीएम मोदी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हम अपने प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों और उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिसके कारण 1998 में पोखरण परीक्षण सफल हुआ। हम अटल जी के अनुकरणीय नेतृत्व को गर्व के साथ याद करते हैं जिन्होंने उत्कृष्ट राजनीतिक साहस और राज्य कौशल दिखाया।"



अटलजी खुद गए थे पोखरण
सफल परमाणु परीक्षण के बाद तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था 'आज भारत ने पोखरण में भूमिगत परीक्षण किया।' अटलजी तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के साथ खुद परीक्षण स्थल पर गए थे। इस परीक्षण से भारत का सीना चौड़ा हो गया और वह घोषित रूप से परमाणु शक्ति संपन्न देश बन गया था। तब अटलजी ने नारा दिया था- 'जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान।' इसके बाद से 11 मई का दिन हर साल 'नेशनल टेक्नोलॉजी डे' के रूप में मनाया जाता है।

Koo App

Vice President M Venkaiah Naidu extends greetings on National Technology Day; Lauds the efforts of our accomplished scientific community & their outstanding contribution to nation-building. #Pokhran #NationalTechnologyDay (File Pic)

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 11 May 2022



अमेरिका भी खा गया था गच्चा, विरोध में लगाई थी पाबंदियां
अटल सरकार ने पोखरण-2 परीक्षण की समूची व्यूह रचना इतनी गुप्त रखी कि अमेरिका व उसके उपग्रह तक गच्चा खा गए थे। किसी को कानों-कान खबर नहीं लगी कि भारत इतना बड़ा कदम उठा रहा है। हालांकि विरोध स्वरूप अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने भारत पर सख्त पाबंदियां लगाई थी। सिर्फ इस्राइल ने भारत का साथ दिया था।

Koo App

11 मई 1998 ” को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पोकरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को विश्व में परमाणु शक्ति संपन्न ”विश्व महाशक्ति” बनने की आधार शिला रख देश को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#nationaltechnologyday

View attached media content

- Arjun Ram Meghwal (@ArjunRamMeghwal) 11 May 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed