फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National security for Congress is like a punching bag says PM Modi

कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पंचिंग बैग की तरह है: पीएम मोदी

Sat, 15 Dec 2018 08:28 PM IST
सोनू शर्मा एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 15 Dec 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
National security for Congress is like a punching bag says PM Modi
pm modi - फोटो : अमर उजाला

राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र या तो एक पंचिंग बैग था या फिर उसके लिए फंड जुटाने का स्रोत।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये तमिलनाडु के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता एक तरफ तो सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर उनका इतिहास रक्षा क्षेत्र को लूटने का रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1940 और 50 के दशक में जीप घोटाले से लेकर 80 के दशक के बोफोर्स तक, अगस्ता-वेस्टलैंड और पनडुब्बी घोटाले समेत अन्य घपले कांग्रेस के शासनकाल में ही हुए। कांग्रेस नेताओं की नजर रक्षा क्षेत्र से पैसा बनाने में रही है, भले ही इससे सुरक्षा बलों का मनोबल कम होता रहे। हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में चुनावी रैलियों के दौरान पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह जताने के लिए आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सैन्य अभियान पर गर्व करने के बजाय विपक्ष निराश हो गया था। दरअसल, चुनावी रैलियों में राहुल ने आरोप लगाया था कि पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक को सियासत के लिए इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed