{"_id":"5dcf9f748ebc3e54e406b163","slug":"national-press-day-naidu-says-tv-channels-newspapers-are-setting-up-to-further-their-interests","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल प्रेस डे: वेंकैया नायडू बोले- स्वार्थ के लिए हो रही टीवी चैनलों और अखबारों की स्थापना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेशनल प्रेस डे: वेंकैया नायडू बोले- स्वार्थ के लिए हो रही टीवी चैनलों और अखबारों की स्थापना
Sat, 16 Nov 2019 09:24 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 16 Nov 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर आयोजिक कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि अतीत में खबर का मतलब खबर होता था। इसकी कभी व्याख्या या गलत व्याख्या नहीं की जाती थी। मगर अब खबरें और विचारों को साथ में मिला दिया जाता है जोकि एक समस्या है।
विज्ञापन
नायडू ने कहा, 'सनसनीखेज दिन का क्रम बन गया है। सनसनीखेज समाचार का मतलब है संवेदनाहीन समाचार। व्यावसायी समूह, राजनीतिक पार्टियां और विशिष्ट लोग अपने स्वार्थ के लिए टीवी चैनलों और अखबारों की स्थापना कर रहे हैं। जिसके कारण पत्रकारिता के मूल मूल्यों का क्षरण हो रहा है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'आप मुझसे पूछ सकते हैं कि क्या राजनीतिक पार्टियों के पास अखबार खोलने का अधिकार नहीं है? हां लेकिन इसका उल्लेख किया जाना चाहिए। अखबार और राजनीतिक पार्टी अपना-अपना काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
Vice President M. Venkaiah Naidu: You may ask me, do the political parties have no right to start a newspaper? Yes, but it should be mentioned, this is a newspaper by so and so political party. 2/2 https://t.co/D5Jf6Qrdeo
— ANI (@ANI) November 16, 2019
फर्जी खबरें, पेड न्यूज से बड़ा खतरा : जावड़ेकर
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, आज फर्जी खबरें पेड न्यूज से बड़ा संकट बन गई हैं। फेक न्यूज का जाल सोशल मीडिया की मदद से फैल रहा है जिस पर अंकुश लगना जरूरी है। आज का दिन प्रेस को स्वतंत्रता और जिम्मेदारी समझने का दिन है। प्रेस की आजादी सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूरी है और सरकार इसे सुनिश्चित कर रही है।