फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   national president RJD Lalu Yadav attacked the Modi government Tejashwi attend funeral of Mulayam Singh Yadav

Lalu Yadav: लालू यादव ने किया एलान, कहा- मूली की तरह उखाड़ फेकेंगे मोदी सरकार, सभी दलों को एकजूट होने की अपील

Mon, 10 Oct 2022 11:00 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 11:00 PM IST
सार

लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को मूली की तरह उखाड़ फेकेंगे। भाजपा ने पूरे देश में सांप्रदायिक माहौल बना दिया है। 
 

विज्ञापन
national president RJD Lalu Yadav attacked the Modi government Tejashwi attend funeral of Mulayam Singh Yadav
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लगातार 12वीं बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए है। हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उनके अलावा अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया था। एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही लालू यादव भाजपा पर हमलावर हुए और कहा कि मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को एकसाथ आना होगा, जो कोई साथ नहीं आएगा देश उसे माफ नहीं करेगा। 
विज्ञापन


भाजपा ने बनाया पूरे देश में सांप्रदायिक माहौल
दिल्ली में आरजेडी की बैठक के दौरान लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। साथ ही मोदी सरकार को मूली की तरह उखाड़ फेकेंगे। भाजपा ने पूरे देश में पूरे समाज को सांप्रदायिक बना दिया है। 
विज्ञापन


'हम खड़े होते है तो ईडी और सीबीआई का छापा लगवा दिया जाता है' 
लालू ने कहा कि तमाम राजनीतिक दल को एकजूट होना होगा। अगर कोई साथ नहीं आता है तो उसे देश माफ नहीं करेगा। हम सभी को एक करने की दिशा में कदम बढ़ाते है तो सीबीआई का छापा शुरू हो जाता है। कभी ईडी की छापेमारी करा दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह को किया यादव
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। मुलायम सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लालू यादव ने मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) और शरद यादव ने सदन को लड़ाकू बनाया। आरएसएस के सिद्धांत को देश में लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से महंगाई चरम पर है। आमलोग परेशान है। 


मुलायम के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे तेजस्वी
मुलायम सिंह यादव के निधन पर लालू यादव ने गहरा शोक जताया है। लालू यादव 11 अक्तूबर को इलाज के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। लालू यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में उनके बेटे तेजस्वी यादव शामिल होंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed