{"_id":"5c48df0dbdec222c57232ad1","slug":"national-political-parties-received-50-percent-money-from-unknown-sources-adr","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पार्टियों को ‘अज्ञात’ स्रोतों से मिला लगभग 690 करोड़, एडीआर का खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय पार्टियों को ‘अज्ञात’ स्रोतों से मिला लगभग 690 करोड़, एडीआर का खुलासा
Thu, 24 Jan 2019 03:09 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Thu, 24 Jan 2019 03:09 AM IST
सार
- इन छह दलों की 2017-18 में कुल आय 1293.05 करोड़ थी
- अकेले भाजपा को अज्ञात स्रोतों से 553.38 करोड़ रुपये मिले
- पार्टियों को स्वैच्छिक योगदान के जरिए 354.22 करोड़ रुपये मिले
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों को 50 फीसदी से ज्यादा पैसा ‘अज्ञात’ स्रोतों से मिला। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) के अनुसार, इसमें चुनावी बांड और स्वैच्छिक योगदान के जरिए दिया गया चंदा भी शामिल है। एडीआर ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की।
विज्ञापन
यह रिपोर्ट देश की छह राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए चंदे की जानकारी और आयकर रिटर्न के आधार पर तैयार की गई है। इसके मुताबिक, भाजपा, कांग्रेस, सीपीआई, बसपा, तृणमूल कांग्रेस और एनसीपी की 2017-18 में कुल आय 1293.05 करोड़ रुपये थी। इन पार्टियों की ‘अज्ञात’ स्रोतों से मिली आय 689.44 करोड़ रुपये थी जोकि इनकी कुल आय की 53 फीसदी है।
विज्ञापन
अकेले भाजपा ने ‘अज्ञात’ स्रोतों से 553.38 करोड़ रुपये की आय घोषित की। यह रकम अन्य राष्ट्रीय पार्टियों को ऐसे माध्यम से मिले पैसों का 80 फीसदी है। 689.44 करोड़ रुपये में से चुनावी बांड की हिस्सेदारी 31 फीसदी या 215 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन पार्टियों को स्वैच्छिक योगदान के जरिए 354.22 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा अन्य विविध स्रोतों से 4.5 करोड़ रुपये मिले।
विज्ञापन