फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Party: How to get status of National Party necessary conditions and number of such parties in india

National Party: कैसे मिलता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा? जानें जरूरी शर्तें और अभी देश में ऐसी कितनी पार्टियां

Mon, 10 Apr 2023 09:41 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 10 Apr 2023 09:41 PM IST
सार

देश में फिलहाल तीन तरह की पार्टियां हैं। राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और क्षेत्रीय पार्टियां। चार अप्रैल 2023 से पहले भारत में सात राष्ट्रीय पार्टियां थीं, जबकि राज्य स्तरीय दल 35 और क्षेत्रीय दलों की संख्या करीब साढ़े तीन सौ थी। 

विज्ञापन
National Party: How to get status of National Party necessary conditions and number of such parties in india
National Party - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दे दी है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने CPI, TMC और NCP को राष्ट्रीय दलों के रूप में अमान्य करार दे दिया है।
विज्ञापन

National Party: How to get status of National Party necessary conditions and number of such parties in india
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
पहले समझिए कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा किसे मिलता है?  
देश में फिलहाल तीन तरह की पार्टियां हैं। राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और क्षेत्रीय पार्टियां। चार अप्रैल 2023 से पहले भारत में सात राष्ट्रीय पार्टियां थीं, जबकि राज्य स्तरीय दल 35 और क्षेत्रीय दलों की संख्या करीब साढ़े तीन सौ थी। किसी दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए तीन शर्तें तय है। जिनमें कम के कम एक शर्त पूरा करने पर किसी पार्टी को राष्ट्रीय होने का दर्जा मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

National Party: How to get status of National Party necessary conditions and number of such parties in india
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय पार्टी बनने की शर्तें क्या है?
  • कोई पार्टी तीन राज्यों के लोकसभा चुनाव में 2 फीसद सीटें जीते। 
  • चार लोकसभा सीटों के अलावा कोई पार्टी लोकसभा में छह फीसदी वोट हासिल करे या विधानसभा चुनावों में कम से कम चार या इससे अधिक राज्यों में छह फीसदी वोट जुटाए।
  • कोई पार्टी चार या इससे अधिक राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी के रूप में मान्यता रखे।
  • इन शर्तों में जो पार्टी एक भी शर्त पूरा करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलता है।
विज्ञापन

National Party: How to get status of National Party necessary conditions and number of such parties in india
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त होने के लाभ क्या?
  • एक राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त होने का लाभ चुनाव पार्टी को आरक्षित चुनाव चिन्ह के रूप में मिलता है।
  • नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों के प्रस्तावकों की संख्या बढ़ सकती है।
  • राष्ट्रीय मीडिया पर फ्री एयरटाइम मिल जाता है।

National Party: How to get status of National Party necessary conditions and number of such parties in india
Bjp flag, congress flag - फोटो : फाइल फोटो
अभी कितने राष्ट्रीय दल हैं? 
1. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 
2. कांग्रेस
3. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)
4. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)
5. नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)
6. आम आदमी पार्टी (AAP)

राज्यस्तरीय दलों को मान्यता के लिए 6% वोट पाना जरूरी
राज्यस्तरीय दल की मान्यता के लिए किसी पंजीकृत पार्टी को विधानसभा चुनाव में कुल वैध मतदान में से कम से कम छह फीसदी वोट और कम से कम दो सीटें जीतना जरूरी है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में पार्टी को यदि छह फीसदी वोट और एक सीट मिले तब भी वह राज्यस्तरीय दल बन सकती है।

विधानसभा में कम से कम तीन फीसदी सीटें या कम से कम तीन सीटें, जो भी अधिक हो, जीते तो उसे राज्यस्तरीय दल की मान्यता मिल सकती है। यदि किसी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में पार्टी को कोई सीट न मिले लेकिन वोट प्रतिशत 8 फीसदी या अधिक हो तब भी वह राज्यस्तरीय दल हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed