{"_id":"595f25d34f1c1b44568b4a2d","slug":"national-parties-collected-rs-287-89-crore-during-2016-assembly-polls-adr","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016 के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक पार्टियों ने जमा किये 287.89 करोड़- ADR","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2016 के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक पार्टियों ने जमा किये 287.89 करोड़- ADR
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने 2016 में हुए विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय पार्टियों की फंडिंग और किए गए खर्च की जानकारी दी है। ADR के अनुसार 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय पार्टियों ने 287.89 करोड़ रूपये जमा किये।
विज्ञापन
वहीं पार्टियों का चुनाव खर्च 188.12 करोड़ रुपये आया। इसके अलावा 25 क्षेत्रीय पार्टियां जिन्होंने इन 5 राज्यों के चुनावों में हिस्सा लिया था, अपने चुनाव खर्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
चुनाव खर्च की जानकारी न देने वाली पार्टियों में जनता दल सेकुलर, रिवाल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, केरल कांग्रेस मनी और डीएमडीके शामिल है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल, द जम्मू एण्ड कश्मीर नेशनल पेंथर्स पार्टी, द झारखंड स्टूडेंटस यूनियन और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा नहीं दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय पार्टियों ने 67.22 करोड़ रुपये फंड के नाम पर जमा किये, वहीं इन पार्टियों का चुनाव खर्च 213.97 करोड़ रुपये आया। गौरतलब है कि 2016 में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए थे।
ADR के मुताबिक 2016 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों ने राष्ट्रीय स्तर पर 190.23 करोड़ रुपये जमा किये।। वहीं राज्य इकाइयों में राजनैतिक पार्टियों ने पश्चिम बंगाल से 84.30 करोड़ रुपये जमा किये। जोकि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर जमा किये गए फंड का 23.74% है।
राजनैतिक पार्टियों ने कुल 197.32 करोड़ का फंड चेक के माध्यम से जमा किया। वहीं 302.86 करोड़ का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के केंद्रीय मुख्यालयों ने अधिकतम 217.64 करोड़ रुपये खर्च किये। खर्च करने के मामले में तमिलनाडु दूसरा सबसे बड़ा राज्य रहा। तमिलनाडु में 79 करोड़ रूपये खर्च किए गये। वहीं पश्चिम बंगाल में 57.76 करोड़ रुपये और केरला में 31.01 करोड़ रुपये खर्च हुए।