{"_id":"680af11088ae95013e01ffb1","slug":"national-panchayati-raj-day-gujarat-tops-pai-index-telangana-second-news-in-hindi-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: पीएआई सूचकांक में गुजरात शीर्ष पर, दूसरे स्थान पर तेलंगाना; महाराष्ट्र भी आगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: पीएआई सूचकांक में गुजरात शीर्ष पर, दूसरे स्थान पर तेलंगाना; महाराष्ट्र भी आगे
Fri, 25 Apr 2025 07:49 AM IST
शुभम कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 25 Apr 2025 07:49 AM IST
सार
देश की 2,16,285 मान्य ग्राम पंचायतों में से गुजरात की 346 पंचायतों को अग्रणी और 13,781 को बेहतर प्रदर्शन की श्रेणी में शामिल किया गया, जो दोनों श्रेणियों में सर्वाधिक है। वहीं, इस सूचकांक में तेलंगाना 270 अग्रणी पंचायतों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
,राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से जारी पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) 2022-23 में गुजरात ने ग्रामीण शासन और सतत विकास में देश में पहला स्थान हासिल किया है। हर साल 24 अप्रैल को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर यह उपलब्धि गुजरात की मजबूत पंचायती राज व्यवस्था को रेखांकित करती है।
देश की 2,16,285 मान्य ग्राम पंचायतों में से गुजरात की 346 पंचायतों को अग्रणी और 13,781 को बेहतर प्रदर्शन की श्रेणी में शामिल किया गया, जो दोनों श्रेणियों में सर्वाधिक है। वहीं, इस सूचकांक में तेलंगाना 270 अग्रणी पंचायतों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
ये भी पढ़ें:- Peace After Pahalgam: 500+ पर्यटक कश्मीर से महाराष्ट्र लौटे; सुरक्षित वापसी पर छलके आंसू, परिजनों ने गले लगाया
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन की श्रेणी में महाराष्ट्र 12,242 पंचायतों के साथ दूसरे और तेलंगाना 10,099 पंचायतों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पीएआई स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. गौरव दहिया ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त गांव-समृद्ध राष्ट्र के विजन और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात ने यह उपलब्धि हासिल की।
ये भी पढ़ें:- ED: जेनसोल के परिसरों को ईडी ने खंगाला, जग्गी भाइयों पर भ्रष्टाचार और धन के डायवर्जन का है आरोप
यह सफलता राज्य की डाटा-आधारित योजना, समीक्षा बैठकों और क्षमता निर्माण सत्रों का परिणाम है। पीआईए सूचकांक 2.5 लाख से अधिक पंचायतों की प्रगति को सतत विकास लक्ष्यों के आधार पर मापता है, जिसमें गरीबी मुक्त आजीविका, स्वच्छ और हरित पंचायत, सुशासन और महिला-अनुकूल पंचायत जैसे नौ विषय शामिल हैं। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 1992 के 73वें संविधान संशोधन की याद दिलाता है। इसने पंचायती राज को संस्थागत रूप दिया था।