फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED searched Gensol's premises, Jaggi brothers are accused of corruption and diversion of money News In Hindi

ED: फेमा उल्लंघन में ईडी का बड़ा एक्शन, जेनसोल इंजीनियरिंग में की छापेमारी; पुनीत सिंह जग्गी को किया गिरफ्तार

Fri, 25 Apr 2025 07:26 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 07:26 AM IST
सार

ईडी ने गुरुवार को जेनसोल इंजीनियरिंग लि. के खिलाफ छापा मारा और इसके सह-प्रवर्तक (को प्रमोटर) पुनीत सिंह जग्गी को दिल्ली के एक होटल से हिरासत में लिया। कंपनी के प्रवर्तक भाई अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी भ्रष्टाचार, कॉर्पोरेट कुशासन और धन के डायवर्जन के लिए सेबी की रिपोर्ट के बाद संघीय जांच एजेंसी की जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन
ED searched Gensol's premises, Jaggi brothers are accused of corruption and diversion of money News In Hindi
ईडी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को जेनसोल इंजीनियरिंग लि. के खिलाफ छापा मारा और इसके सह-प्रवर्तक (को प्रमोटर) पुनीत सिंह जग्गी को दिल्ली के एक होटल से हिरासत में लिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत दिल्ली, गुरुग्राम और अहमदाबाद में कंपनी के परिसरों पर छापे मारे।
विज्ञापन


कंपनी के प्रवर्तक भाई अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी भ्रष्टाचार, कॉर्पोरेट कुशासन और धन के डायवर्जन के लिए सेबी की रिपोर्ट के बाद संघीय जांच एजेंसी की जांच के दायरे में हैं। जग्गी भाइयों की एक अन्य कंपनी ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी ब्लूस्मार्ट ब्रांड नाम से कैब चलाती है और यह दिल्ली-एनसीआर, बंगलूरू और मुंबई में इलेक्ट्रिक कैब सेवाएं प्रदान करती है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की रिपोर्ट सामने आने के बाद से इसने बुकिंग रोक दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- चिंताजनक: वायु प्रदूषण हमारी समझ से कहीं ज्यादा खतरनाक, शोध में खुलासा अनुमान से काफी अधिक हैं हानिकारक कण
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार नियामक ने प्रवेश पर लगाई रोक
बाजार नियामक ने अगले आदेश तक दोनों भाइयों को प्रतिभूति बाजार में प्रवेश करने से भी रोक दिया है। सूत्रों ने बताया कि पुनीत जग्गी को ईडी ने दिल्ली के एक होटल से हिरासत में लिया, जबकि अनमोल जग्गी दुबई में है। दोनों भाइयों की पत्नियां पुणे में हैं, जबकि ईडी के अधिकारी अहमदाबाद के अलावा डीएलएफ गुरुग्राम के कैमेलियास में स्थित उनके घरों पर भी गए।


साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से इरडा और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) की शिकायत के आधार पर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद संघीय जांच एजेंसी जल्द ही प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज करेगी।

ये भी पढ़ें:- टीकाकरण से बदलाव: देशभर में खसरा-रूबेला पर लग रही लगाम, जेपी नड्डा बोले- हर बच्चे तक पहुंचे टीका

जेनसोल के प्रमोटर्स पर लगे गंभीर आरोप
जेनसोल इंजीनयरिंग ने सरकारी ऋणदाता संस्थानों IREDA और पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन से 975 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। ये कर्ज कैब सर्विस कंपनी ब्लूस्मार्ट के लिए इलेक्ट्रिक कारें खरीदने के लिए लिया गया था। इस कर्ज में से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा फंड का जेनसोल के प्रमोटर्स जग्गी बंधुओं ने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया। इस पैसे से जग्गी बंधुओं ने लग्जरी फ्लैट खरीदे और अन्य निजी मद में खर्च किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed