{"_id":"5d6740c58ebc3e016b6addb4","slug":"national-investigation-agency-raids-underway-at-five-locations-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी खतरे के बीच तमिलनाडु में पांच स्थानों पर एनआईए ने मारे छापे, कई चीजें बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतंकी खतरे के बीच तमिलनाडु में पांच स्थानों पर एनआईए ने मारे छापे, कई चीजें बरामद
Thu, 29 Aug 2019 08:34 AM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Thu, 29 Aug 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु में पांच स्थानों पर छापा
- फोटो : ANI
तमिलनाडु के कोयंबटूर में गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छापा मारा है। ये छापा पांच स्थानों पर मारा गया। इस बीच एनआईए की टीम ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप्स और कई पेन ड्राइव बरामद की हैं।
विज्ञापन
Tamil Nadu: National Investigation Agency (NIA) raids underway at 5 locations in Coimbatore. Laptops, mobile phones, SIM cards, & pen-drives seized. pic.twitter.com/m2GPZFNszK
— ANI (@ANI) August 29, 2019विज्ञापन
छापे के दौरान एनआईए की टीम ने पांच लोगों से पूछताछ की है। इन सभी को शुक्रवार को कोच्चि में एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक जिन पांच जगहों पर छापे मारे गए, उनमें उक्कम, बिलाल नगर, करुम्बुकदाई शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टीम ने उमर फारूक, सनाबर अली, समीना मुबीन, मुहम्मद यासिर, सदम हुसैन के आवासों पर छापे मारे हैं। ये लोग एनआईए की रडार पर हैं।
विज्ञापन
खास बात ये है कि छापा ऐसे समय पर मारा जा रहा है जब तमिलनाडु में आतंकियों के घुसने का इनपुट है। एनआईए की टीम पता करने की कोशिश कर रही है कि कहीं आतंकियों ने इन लोगों से संपर्क तो नहीं किया। इसके लिए कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।