फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   national investigation agency can go pakistan in case of pathankot attack

पठानकोट आतंकी हमला: जेआईटी ने एनआईए के पाक दौरे के प्रस्ताव का किया स्वागत

Fri, 01 Apr 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
national investigation agency can go pakistan in case of pathankot attack
- फोटो : PTI

पाकिस्तान संयुक्त जांच दल (जेआईटी) ने पठानकोट आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के पाकिस्तान दौरे के प्रस्ताव का स्वागत किया है। एनआईए प्रमुख शरत कुमार ने कहा है कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए एनआईए का पाकिस्तान जाना तय कार्यक्रम का हिस्सा है। पाकिस्तान ने इसकेलिए भारत को ओर से भेजे गए लेटर रोगेटरी (एलआर) पर जल्द अमल करने समेत सभी  रास्ते साफ करने का भरोसा दिया है। यात्रा की तारीख जल्द ही तय की जाएगी।

विज्ञापन


पठानकोट हमले की जांच के सिलसिले में जेआईटी और  एनआईए ने पांच दिन तक बैठक कर जांच की बारीकियों पर गंभीरता से विचार किया। एनआईए को उम्मीद है कि वह जेआईटी से साथ मिलकर ऐसे ठोस सबूत तैयार कर लेगा जो पाकिस्तान की अदालत में मान्य होगा। शुक्रवार  को पाक जेआईटी पाकिस्तान वापस चली गई।
विज्ञापन


शरत कुमार ने कहा कि एनआईए ने मारे  गए चारों आतंकवादियों की पहचान जेआईटी को बताई है। अब जेआईटी पाकिस्तान में उसकेठिकानों को ढूंढ कर इसकी तसदीक करेगा। इसी दौरान आतंकियों के परिवार वालों से उनकेडीएनए भी मैच कराए जाएंगे। एनआईए ने पाक दल को बताया है कि उनमें से एक आतंकवादी का नाम नसीर अहमद है। इसने हमले से पहले अगवा किए गए सलविंदर से फोन से पाकिस्तान में अपनी  मां से बातचीत की थी। एनआईए ने उसकी मां के डीएनए सैंपल की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एनआईए ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगनाओं के खिलाफ भी ठोस सबूत दिए गए हैं। एनआईए डीजी ने कहा कि जेआईटी ने भी अबतक की पाकिस्तान में की गई जांच का पूरा कागजी ब्यौरा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed