फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Herald case: BJP said: Congress has exposed

नेशनल हेराल्ड मामला : भाजपा का सीधा हमला, कहा- कांग्रेस का पर्दाफाश हो गया

Mon, 10 Sep 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
National Herald case: BJP said: Congress has exposed
संबित पात्रा

भाजपा ने आज कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने जानबूझकर भारत बंद का आह्वान किया क्योंकि उसे पता था कि आज ही के दिन ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में सुनवाई का नतीजा आने वाला है जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर हैं। भाजपा ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस का पर्दाफाश हो गया है क्योंकि अदालत ने सोनिया और राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने पर्दाफाश कर दिया है कि किस प्रकार गांधी परिवार के लोग देश की आँखों में धूल झोककर गरीब जनता की कमाई को लूट रहे थे ।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आज पूरे गांधी परिवार को धोखाधड़ी करने वाले, कर चोरी करने वाले और भ्रष्ट के रूप में जाना जाता है। 
विज्ञापन


सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश के कानून को दरकिनार करके नेशनल हेराल्ड मामले में देश की जनता के 5,000 करोड़ रुपये का गबन किया। पात्रा ने कहा कि इस मामले में सोनिया, राहुल 50 हजार रूपये के मुचलके पर जमानत पर हैं । कांग्रेस समेत विपक्षी दल के भारत बंद को विफल करार देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ आज जानबूझकर भारत बंद का आह्वान किया गया क्योंकि कांग्रेस को पता था की हाई कोर्ट में नेशनल हेराल्ड मामले में सुनवाई चल रही है और आज ही के दिन उस सुनवाई का नतीजा आना था।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जिनमें उन्होंने 2011-12 के अपने कर निर्धारण की फाइल दोबारा खोले जाने को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति ए के चावला की पीठ ने कहा कि याचिकाएं खारिज की जाती हैं। पीठ ने कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीस की याचिका भी खारिज कर दी। उन्होंने भी 2011-12 के अपने कर निर्धारण की फाइल दोबारा खोले जाने को चुनौती दी थी।

बहरहाल, भाजपा प्रवक्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भारत बंद के दौरान सोनिया, राहुल गांधी के साथ मनमोहन सिंह भी बैठे थे । ‘‘ हम कहना चाहते हैं कि इस मामले में आपकी :सिंह: भी सांठगांठ रही।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े यंग इंडिया मामले में 2011..12 में आयकर मूल्यांकन 60 लाख रूपये दिखाया गया जबकि पूनर्मूल्यांकन में यह 154 करोड़ रूपये हो गया । वहीं आयकर विभाग ने इस मामले में 249 करोड़ रूपये का नोटिस भेजा । 

गांधी नेहरू परिवार पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग इतने वर्षो तक सत्ता में रहे, उन्हें लगता था कि सत्ता उन्हीं के लिये है, उनकी ही है। ये लोग देश की आंखों में धूल झोंक कर गरीब जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा लूटते रहे । उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने देश के कानून को दरकिनार करते हुए 5000 करोड़ रूपये का गबन किया । 

कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान पर चुटकी लेते हुए पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले कहा था कि ये लोग ‘बेलगाड़ी’ पर हैं । पूरा परिवार जमानत पर है, आधी कांग्रेस पार्टी जमानत पर दिखाई देती है । भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ आज जिनका जमीर जमानत पर है, जो अपना जमीर बेच चुके हैं, वे भारत बंद की हिमाकत कर रहे हैं । ’’ 


उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों को पता था कि नेशनल हेराल्ड मामले में परिणाम क्या होगा और जो लोग चोरी करते हैं, स्वभाविक रूप से उन्हें उत्तर पता होता है। इसलिये आज भारत बंद का आह्वान किया गया जो देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed