{"_id":"654def8bcd9c7b1701024c34","slug":"national-green-tribunal-hears-pleas-regarding-deteriorating-aqi-in-various-cities-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"NGT: SC के बाद एनजीटी ने बिगड़ते AQI को लेकर पंजाब सरकार को लगाई फटकार, कहा- एक जगह बताएं, जहां सुधार हुआ हो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NGT: SC के बाद एनजीटी ने बिगड़ते AQI को लेकर पंजाब सरकार को लगाई फटकार, कहा- एक जगह बताएं, जहां सुधार हुआ हो
Fri, 10 Nov 2023 02:23 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:23 PM IST
सार
मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार सरकार के वकीलों ने बताया कि उन्होंने वायु प्रदूषण को लेकर एनजीटी में जवाब दाखिल कर दिया है। यूपी के वकील ने कहा कि सभी प्रयास किए जा रहे हैं और सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
NGT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के बाद राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने विभिन्न शहरों में बिगड़ती वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के संबंध में याचिकाओं पर सुनवाई की। उन्होंने राज्यों में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जताई और सरकारों को फटकार भी लगाई।
राज्यों ने दाखिल किए जवाब
इस दौरान मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार सरकार के वकीलों ने बताया कि उन्होंने जवाब दाखिल कर दिया है। यूपी के वकील ने कहा कि सभी प्रयास किए जा रहे हैं और सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।
तस्वीरें नहीं खातीं मेल
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को फटकार लगाई। एनजीटी ने पूछा कि क्या कहीं कोई सुधार हुआ। कोई भी एक ऐसी जगह बताएं, जहां सुधार हुआ हो। उसने पंजाब सरकार से कहा कि जो रिपोर्ट दाखिल की गई है और जो सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं वो एक दूसरे से मेल नहीं खाती हैं।
विज्ञापन
पंजाब धुएं में घिरा हुआ
एनजीटी ने आगे पंजाब सरकार से कहा कि आपके यहां के लोगों का क्या होगा? पंजाब के शहर धुएं में घिरे हुए हैं। शुक्र है कि आज बारिश हो गई। भगवान ने आपको बचा लिया। हालांकि, भगवान को भी पता चल गया कि आपसे कुछ नहीं किया जा रहा है।
हरियाणा में चिंताजनक हालात
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कहा कि हरियाणा में सबसे ज्यादा जगहों पर प्रदूषण बढ़ते देखा जा रहा है। फतेहाबाद को देखिए, तीन नवंबर के बाद से इसमें सुधार नहीं हुआ है। यह बहुत चिंताजनक है।