फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Global Firepower ranks Indian Military as forth strongest, Pakistan on 13th

सैन्य ताकत के मामले में कायम भारत का दबदबा, काफी पीछे है पाकिस्तान

Thu, 12 Jul 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
National Global Firepower ranks Indian Military as forth strongest, Pakistan on 13th

ग्लोबल फायर पावर की तरफ से 136 देशों की सूची जारी की गई है जिसमें सभी देशों को उनकी सैन्य ताकत के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है। भारत के पड़ोसी देशों में चीन तीसरे स्थान पर है, नेपाल 101वें, भूटान 136वें और बांग्लादेश 56वें क्रम पर है। बात करें अगर लड़ाकू विमान की तो अमेरिका इसमें सबसे आगे है। रूस के पास टैंक और उत्तर कोरिया के पास युद्धपोत सबसे ज्यादा हैं। 

विज्ञापन


देशों की सैन्य ताकत का हर साल आकलन करने वाली संस्था ग्लोबल फायर पावर के 2018 इंडेक्स में यह जानकारी दी गई है। ग्लोबल फायर पावर ने 2018 के इंडेक्स के लिए 136 देशों की सैन्य ताकत का आकलन किया। इसमें देशों की भौगौलिक स्थिति, साजो-सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की क्षमता, प्राकृतिक संसाधन और औद्योगिक समर्थन के आधार पर देशों को नंबर दिए गए। 
विज्ञापन


सैन्य ताकत के मामले में भारत दुनिया के चौथे नंबर पर बना हुआ है। देशों की आर्थिक स्थिरता और उनके रक्षा बजट को इंडेक्स में महत्वपूर्ण रूप से शामिल किया गया। इंडेक्स में देशों की परमाणु ताकत और वहां के राजनीतिक नेतृत्व को शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी देश चीन हमसे आगे है और दूसरे नंबर पर है। लेकिन पाकिस्तान की सैन्य ताकत में गिरावट आई है। पिछले साल वह 13वें नंबर पर था। इस साल 17वीं पायदान पर है। पाकिस्तान पहले भारत से नौ स्थान पीछे था। अब 13 स्थान पीछे है। 
 

सबसे ताकतवर  फौजी  युद्ध विमान  टैंक
 अमेरिका  12.8 लाख  13362 5884
 रूस    10 लाख 3914 20300
 चीन    21.8 लाख  3035  7716
 भारत     13.6 लाख  2185 4426
फ्रांस - - -
 पाकिस्तान  6.37 लाख 1281 2182
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed