फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Family Health Survey report more than 30 percentage women in five states are victims of husband violence

पांच राज्यों में 30 फीसदी से ज्यादा महिलाएं पति की हिंसा का शिकार, सर्वे में हुआ खुलासा

Tue, 15 Dec 2020 04:37 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Dec 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
National Family Health Survey report more than 30 percentage women in five states are victims of husband violence
घरेलू हिंसा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

देश के पांच राज्यों में 30 फीसदी से ज्यादा महिलाएं पति की हिंसा का शिकार होती हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के मुताबिक, देश के 22 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में से कर्नाटक, तेलंगाना, असम, मिजोरम और बिहार में पति की यौन व शारीरिक हिंसा की शिकार महिलाएं ज्यादा हैं। हालांकि कोविड-19 के मद्देनजर इस संख्या में इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, कर्नाटक में 18 से 49 साल की 44.4 फीसदी महिलाओं के साथ उनके पतियों ने हिंसा की। वहीं, पिछले सर्वे में यह आंकड़ा 20.6 फीसदी था। इसी तरह, बिहार में 40 फीसदी, मणिपुर में 39 फीसदी, तेलंगाना में 36.9 फीसदी और असम 32 फीसदी ने महिलाओं हिंसा की शिकार हुईं। 22 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में से सात में घरेलू हिंसा के मामलों में इजाफा हुआ।
विज्ञापन



ये राज्य हैं असम, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख। वहीं असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 18 साल की उम्र में यौन हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ व पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक पूनम मुटरेजा कहती हैं कि कई बड़े राज्यों में पतियों द्वारा हिंसा के मामलों में इजाफा होना बेहद विचलित करने वाला है क्योंकि इससे पूरे क्षेत्र की हिंसक प्रवृत्ति का पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed