फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   national executive meet of bharatiya janata party allahabad

संगम नगरी में सिमट जाएगी ‘सरकार’, पीएम समेत केंद्रीय मंत्री कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल

Sun, 12 Jun 2016 04:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 04:36 AM IST
विज्ञापन
national executive meet of bharatiya janata party allahabad
केपी कालेज ग्राउंड स्थित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की तस्वीर - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद

संगम नगरी में 12 और 13 जून को होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तकरीबन सभी केंद्रीय मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी शामिल होने जा रहे हैं। शहर में एक हजार वीआईपी मौजूद रहेंगे। ऐसे में संगम नगरी में दो दिनों तक केंद्र सरकार सिमटी रहेगी। पूरा सर्किट हाउस प्रधानमंत्री के लिए बुक कर दिया गया है। बाकी वीआईपी होटलों में ठहरेंगे। सभी होटल भी बुक हो चुके हैं।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शनिवार शाम ही शहर पहुंच गए। कार्यसमिति के सदस्य डॉ. मुरली मनोहर जोशी भी इलाहाबाद आ चुके हैं। लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, जेपी नड्डा, रवि शंकर प्रसाद, यशवंत सिन्हा, मुख्तार अब्बास नकवी, विनोद खन्ना, पीयूष गोयल, गुलाब चंद कटारिया, सुरेश प्रभू, योगी आदित्यनाथ, सतपाल महराज समेत भाजपा कार्य समिति के 111 सदस्य भी बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। इसके अलावा स्थायी आमंत्रित सदस्यों के रूप में भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह, वसुंधरा राजे, आनंदीबेन पटेल, रघुवर दास, देवेंद्र फणनवीस, मनोहर लाल खट्टर और लक्ष्मीकांत पारसेकर को भी बैठक में शामिल होना है।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, मनोहर पर्रिकर, उमा भारती, बाबूलाल गौर समेत 24 पूर्व मुख्यमंत्रियों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जिन 40 विशेष आमंत्रित सदस्यों को बैठक के लिए बुलाया गया है, उनमें किरन खेर, अरुण हलदर, बाबुल सुप्रियो, चेतन चौहान, आर. रामकृष्णन, चंद्र मोहन पटवारी और प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद केशव मौर्य आदि शामिल हैं। बैठक में दोनों दिन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, सो तकरीबन सभी सदस्यों के बैठक में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में दो दिनों तक पूरी केंद्र सरकार संगम नगरी में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं भी घूम सकती है मंत्रियों की गाड़ी

national executive meet of bharatiya janata party allahabad
अलर्ट पर केंद्रीय विभाग, चुस्त-दुरुस्त की गईं व्यवस्थाएं - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
इलाहाबाद में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के मद्देनजर केंद्रीय दफ्तरों की सूरत भी बदल गई है। ज्यादातर केंद्रीय मंत्री इस बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। अफसर इस बात से अलर्ट हैं कि इलाहाबाद आने पर मंत्री अपने विभागों का निरीक्षण कर सकते हैं, सो दफ्तरों में सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त कर दी गई हैं। दीवारों पर रंग-रोगन के साथ नए फर्नीचर मंगाए गए हैं। साथ ही फाइलों में जमी धूल भी झाड़ दी गई है।

रेलवे, सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) की डिस्पेंसरियों समेत सभी केंद्रीय विभाग चमका दिए गए हैं। सीजीएचएस की डिस्पेंसरियों में नए शिकायत बॉक्स लगाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी इलाहाबाद आ रहे हैं, सो सीजीएचएस के डायरेक्टर दो दिन पहले ही इलाहाबाद आ चुके हैं।

इसी तरह मंत्रियों के साथ तमाम केंद्रीय विभागों के मुखिया के भी यहां आने की सूचना है, सो अफसर किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आने से पहले इलाहाबाद जंक्शन के साथ अन्य सभी स्टेशनों को भी चमका दिया गया है। स्टेशनों के आसपास से अतिक्रमण भी हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed