फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Defence Academy holds passing out parade of 140th course Navy chief Admiral Karambir Singh was also present

पासिंग आउट परेड: नौसेना प्रमुख बोले- युद्ध की बदलती प्रकृति को देखते हुए सेना में एकजुटता महत्वपूर्ण

Sat, 29 May 2021 12:45 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 29 May 2021 12:45 PM IST
सार

आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 140वें बैच की पासिंग आउट परेड हुई। महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के प्रशिक्षण केंद्रों से पासिंग आउट परेड के कई तस्वीरें सामने आईं।

विज्ञापन
National Defence Academy holds passing out parade of 140th course Navy chief Admiral Karambir Singh was also present
नौसेना के 140वें बैच की पासिंग आउट परेड - फोटो : ANI

विस्तार

आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 140वें बैच की पासिंग आउट परेड हुई। इस परेड में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह रिब्यू-ऑफिसर और मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। बता दें कि शुक्रवार को 140वें बैच का दीक्षांत समारोह किया गया था। इस समारोह में सिक्किम विश्वविद्यालय के चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल डीबी शेकातकर मुख्य अतिथि के तौर पर आए थे।

विज्ञापन


यहां कुल 215 कैडेट्स को जवाहरलाल नेहरू विश्व विद्यालय की डिग्री दी गई। इसमें साइंस स्ट्रीम के 48 कैडेट, कंप्यूटर साइंस के 93 और आर्ट के 74 कैडेट शामिल थे। इसके अलावा पड़ोसी मित्र देशों के 18 कैडेट भी शामिल थे। बता दें कि हैदराबाद में एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नौसेना और वायुसेना के कैडेट्स को उनकी डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केरल के एझिमाला में पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन



तमिलनाडु के चेन्नई में पासिंग आउट परेड हुई

नौसेना प्रमुख ने कैडेट्स को किया संबोधित

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने शनिवार को तीनों रक्षा बलों की ‘‘एकजुटता’’ (ज्वाइंटनेस) का आह्वान करते हुए कहा कि पहले की तुलना में आज के समय में युद्ध की बदलती प्रकृति को देखते हुए यह कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘युद्ध की प्रकृति बदल रही है और थल, जल, वायु, अंतरिक्ष और साइबर जैसे सभी क्षेत्रों में तमाम विपरित परिस्थितियों में इसकी भागीदारी अहम हो जाती है। यही कारण हैं कि तीनों सेवाओं का साथ आना पहले की तुलना में अब कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीनों सेवाओं की विशिष्ट भूमिका के लिहाज से प्रत्येक सेवा की परंपराएं, पहचान, वर्दी और तौर-तरीकों की उपयोगिता है। लेकिन आज के जटिल युद्धक्षेत्र में तालमेल और प्रभावी कदम के लिए सैन्य बलों का साथ आना सर्वोपरि है।’’ नौसेना प्रमुख ने कहा कि एनडीए 72 साल से एकजुटता का प्रतीक रहा है। इसका अस्तित्व एकजुटता के मौलिक मूल्यों पर आधारित है, जो अकादमी के आधारभूत सिद्धांत हैं।

कैडेट को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘आप सभी को यह याद रखना चाहिए कि भविष्य का युद्ध चाहे कितना भी विकसित क्यों न हो, प्रभावी नेतृत्व के लिए कुछ व्यक्तिगत क्षमताएं और गुण महत्वपूर्ण रहते हैं।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed