{"_id":"5b7358b942c79221d51ec097","slug":"national-commission-for-women-sought-inquiry-report-in-45-days-of-all-shelter-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेल्टर होम की जांच के लिए महिला आयोग ने बनाई तीन सदस्यीय समिति, 45 दिन में रिपोर्ट सौंपने का आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शेल्टर होम की जांच के लिए महिला आयोग ने बनाई तीन सदस्यीय समिति, 45 दिन में रिपोर्ट सौंपने का आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Aug 2018 04:03 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बच्चियों से दुष्कर्म के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने देश के सभी शेल्टर होम की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। आयोग ने समिति से 45 दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के मुताबिक, मुजफ्फरपुर की घटना से शेल्टर होम पर गंभीर सवाल उठे हैं। इसीलिए आयोग ने इनकी जांच करने का फैसला किया है। जांच टीम का गठन केंद्र सरकार के शेल्टर होम स्कीम के तहत किया गया है।
विज्ञापन
पहले चरण में समिति सबसे पहले उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, ओडिशा, मिजोरम व पश्चिम बंगाल के उन शेल्टर होम की जांच करेगी, जिन्हें सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलती है। कमेटी शेल्टर होम में जाकर उनके रजिस्टर, खान-पान, स्वास्थ्य आदि की जांच करेगी।
विज्ञापन