लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा की शिकायतों के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर
राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुक्रवार को एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया, जिस पर लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई जा सकेंगी। आयोग ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है कि अभी तक लॉकडाउन के दौरान ऐसी घटनाए लगातार बढ़ रही हैं। लॉकडाउन के चलते घरेलू हिंसा की शिकायत न करवा पाने वाली महिलाएं 7217735372 पर व्हाट्सएप मैसेज कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयोग ने ट्वीट करते हुए लोगों से ऐसे मामलों की व्हाट्सएप नंबर 7217735372 पर मैसेज करके जानकारी देने का आग्रह किया, जिससे एजेंसी उन महिलाओं को सहायता उपलब्ध करवा सके जो तनाव में हैं या घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं। आयोग ने बताया कि यह नंबर केवल तभी तक चालू रहेगी जब तक देश में लॉकडाउन लागू है। आयोग ने कहा कि यह सेवा स्थायी नहीं है , लॉकडाउन हटते ही यह सेवा भी रोक दी जाएगी।
@NCWIndia have launched a 'WHATSAPP NUMBER' for help & assistance to women experiencing #DomesticViolence at wake of #Covid19Lockdown.
विज्ञापन
Send 🆘WHATSAPP ALERT🚨
📳 7⃣2⃣1⃣7⃣7⃣3⃣5⃣3⃣7⃣2⃣#HelplineSupport#IndiaFightsGenderAbuse#SayNOtoDomesticViolence pic.twitter.com/qhQmJTisZm— NCW (@NCWIndia) April 10, 2020
राष्ट्रीय महिला आयोग ने यह एलान लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों को देख कर लिया है। यह पता चला था कि घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की स्थिति लॉकडाउन के दौरान और खराब हो गई है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने हाल ही में कहा था कि 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही ऐसी शिकायतें बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि 69 शिकायतें को केवल ईमेल के माध्यम से मिली हैं।
आयोग द्वारा जारी किए गए ताजा डाटा के मुताबिक उन्होंने बताया, 24 मार्च से एक अप्रैल के बीच महिलाओं के खिलाफ विभिन्न अपराधों की 257 शिकायतें मिली हैं। इन 257 शिकायतों में से 69 घरेलू हिंसा से संबंधित हैं। बता दें कि भारत इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन से गुजर रहा है। इसकी मियाद 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है। बता दें कि देश में कोरोना के चलते अभी तक 206 लोगों की मौत हो चुकी है।