फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   national capital teritory of delhi ordinance 2023 will easily pass from parliament ysrcp support nda lg aap

Delhi Ordinance: संसद में आसानी से पास हो सकता है दिल्ली अध्यादेश, जगन की पार्टी देगी एनडीए को समर्थन

Thu, 27 Jul 2023 03:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 27 Jul 2023 03:39 PM IST
सार

राज्यसभा में वाईएसआर का समर्थन सरकार के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है और लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी दिल्ली अध्यादेश आसानी से पास हो सकता है।

विज्ञापन
national capital teritory of delhi ordinance 2023 will easily pass from parliament ysrcp support nda lg aap
वाईएसआर रेड्डी - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के लिए लाया जा रहा 'नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली (संशोधन) बिल, 2023' संसद के दोनों सदनों से आसानी से पास हो सकता है। लोकसभा में एनडीए का बहुमत है लेकिन राज्यसभा में एनडीए को परेशानी हो सकती थी लेकिन अब एक पार्टी ने एनडीए की उस परेशानी को भी दूर कर दिया है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के बिल को अपना समर्थन दे सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव पर भी सरकार का समर्थन कर रही वाईएसआरसीपी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी बुधवार को मणिपुर मुद्दे पर संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भी सरकार का समर्थन कर रही है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को राज्यसभा में नौ और लोकसभा में 22 सांसद हैं। राज्यसभा में वाईएसआर का समर्थन सरकार के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है और लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी दिल्ली अध्यादेश आसानी से पास हो सकता है। 
विज्ञापन


वाईएसआरसीपी के नेता वी विजयसाई रेड्डी ने बताया कि उनकी पार्टी अविश्वास प्रस्ताव और दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे पर सरकार का समर्थन करेगी। पार्टी के सांसदों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। नौ सांसदों वाली बीजू जनता दल भी एनडीए सरकार का समर्थन कर सकती है। हालांकि अभी तक नवीन पटनायक ने अपना रुख साफ नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान से दूरी
बीजद, बसपा और जदएस का भी साथ संभव  दिल्ली अध्यादेश पर सरकार को बसपा, बीजद व जदएस का भी परोक्ष साथ मिल सकता है। इन तीनों दल ने इस विधेयक पर होने वाले मतदान से दूरी बरतने का संदेश दिया है। ऐसे में विधेयक पारित कराने के लिए सरकार को 115 सदस्यों के ही समर्थन की जरूरत पड़ेगी।


विपक्ष का समर्थन जुटा रही आप सरकार
बता दें कि केंद्र सरकार नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली (संशोधन) बिल, 2023 जल्द ही संसद में पेश कर सकती है। इस बिल की मदद से दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर केंद्र सरकार का नियंत्रण हो जाएगा। दिल्ली की आप सरकार इस बिल का विरोध कर रही है। दिल्ली सरकार केंद्र पर चुनी हुई सरकार को कमजोर करने और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए लाया गया बिल बता रही है और विपक्षी पार्टियों से बिल का विरोध करने की अपील कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed