{"_id":"62b0146bd7eca609580e7f4c","slug":"national-and-cyber-security-conference-today-in-new-delhi-amit-shah-will-be-the-chief-guest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: गृहमंत्री शाह बोले- साइबर सुरक्षा बन सकती है चुनौती, इसके बिना भारत का विकास अधूरा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: गृहमंत्री शाह बोले- साइबर सुरक्षा बन सकती है चुनौती, इसके बिना भारत का विकास अधूरा
Mon, 20 Jun 2022 12:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:08 PM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह साइबर व राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, बिना साइबर सुरक्षा के देश का विकास नहीं किया जा सकता। साइबर सुरक्षा के लिए जन जागरूकता बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
विस्तार
साइबर व राष्ट्रीय सुरक्षा पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने साइबर सुरक्षा पर जोर दिया। शाह ने कहा, आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। तकनीकी का इस्तेमाल निचले स्तर पर किया जा रहा है। लेकिन आज के युग में भारत का विकास बिना साइबर सुरक्षा के नहीं किया जा सकता। भारत के निर्माण के लिए साबइर सुरक्षा बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की पहल से भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। तकनीकी के इस्तेमाल को हर स्तर पर ले जाया गया है, लेकिन अगर साइबर सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो यही ताकत हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है।
विज्ञापन
साबइर सुरक्षा का आधार जन जागरूकता
अमित शाह ने कहा, यदि कोई साइबर सुरक्षित भारत की कल्पना करता है, तो इसका आधार जन जागरूकता है। टेक्नोक्रेट जितना चाहें सुरक्षा सुविधाओं पर शोध कर सकते हैं, लेकिन अगर लोग जागरूक नहीं होंगे तो इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का विजन है कि हर भारतीय टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के जरिए खुद को सशक्त बनाए। ऐसे में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के कारण हमारे जीवन में सशक्तिकरण और सकारात्मक बदलाव आए हैं।
विज्ञापन