फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nation first, parties are means to make country better: Shashi Tharoor, News in Hindi

Shashi Tharoor: 'मेरे लिए देश पहले, पार्टी बाद में', खुद की आलोचना पर शशि थरूर बोले- अपनी बात पर कायम रहूंगा

Sat, 19 Jul 2025 11:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 19 Jul 2025 11:09 PM IST
सार

Shashi Tharoor On His Criticism: कांग्रेस सांंसद और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा कि कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में सीमा से जुड़े मुद्दों और सशस्त्र बलों के मामलों में सरकार और फौज का समर्थन किया था। उन्होंने स्पष्ट कहा, 'मैं अपनी बात पर कायम रहूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि ये देश के हित में सही है।'

विज्ञापन
Nation first, parties are means to make country better: Shashi Tharoor, News in Hindi
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शशि थरूर ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उनके लिए 'देश पहले है, पार्टी बाद में।' उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने का जरिया होते हैं और सभी पार्टियों को उस मकसद तक पहुंचने के अपने-अपने तरीके अपनाने का हक है। तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर कोच्चि में शांति, सौहार्द और राष्ट्रीय विकास विषय पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Opposition: मानसून सत्र से पहले विपक्षी दलों की बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
विज्ञापन


देश पहले, पार्टी बाद में- कांग्रेस सांसद
शशि थरूर ने कहा, 'आपकी पहली निष्ठा किसके प्रति होनी चाहिए? मेरे हिसाब से देश के प्रति। राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने का एक माध्यम होते हैं। सभी पार्टियों का एक ही उद्देश्य होता है, देश को आगे ले जाना, भले ही तरीका अलग हो।' उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में सीमा से जुड़े मुद्दों और सशस्त्र बलों के मामलों में सरकार और फौज का समर्थन किया था। उन्होंने साफ तौर पर कहा, 'मैं अपनी बात पर कायम रहूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि ये देश के हित में सही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'राष्ट्र हित में सभी दलों को साथ आना चाहिए'
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि लोकतंत्र में राजनीति एक तरह की प्रतियोगिता होती है। 'हम अपने दलों की विचारधाराओं और मूल्यों का सम्मान करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर कभी-कभी अलग-अलग पार्टियों को भी मिलकर काम करना चाहिए। पर कई बार पार्टियां इसे अपने प्रति बेवफाई समझ लेती हैं, जो कि एक बड़ी समस्या है।' उन्होंने यह भी कहा कि वे राजनीति में देश की सेवा के उद्देश्य से ही लौटे थे और कोशिश कर रहे हैं कि राजनीति के अंदर और बाहर, दोनों तरीकों से देश के लिए योगदान दे सकें।


'मुझे कांग्रेस हाईकमान से कोई समस्या नहीं'
वहीं जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कांग्रेस हाईकमान से कोई दिक्कत है, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा, 'मैं यहां राजनीति या किसी विवाद पर बात करने नहीं आया हूं। मैं सिर्फ दो भाषण देने आया हूं, जिनमें मैंने विकास, सौहार्द और मिलजुल कर रहने पर जोर दिया है।' उन्होंने दोहराया कि समावेशी विकास ही उनके 16 साल के राजनीतिक जीवन का मुख्य विषय रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हित में पूरी आस्था रखता हूं।'

यह भी पढ़ें - Khabaron Ke Khiladi: इतिहास की किताबों में हुए बदलावों में कितने तथ्य और कितनी सियासत, विश्लेषकों से जानें

हालिया सर्वे को लेकर भी दी सफाई
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने जब उनसे एक हालिया सर्वे के बारे में पूछा, जिसमें उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरा बताया गया था, तो शशि थरूर ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि ये सर्वे किसने किया। किसी ने मुझे इसे भेजा और मैंने जवाब में सिर्फ एक सलामी वाला इमोजी भेजा। मैंने कोई टिप्पणी नहीं की है और अब भी नहीं करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed