फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NASSCOM President Sindhu Gangadharan says India dominance in AI field increasing world

AI: दुनिया में बढ़ रहा भारत का दबदबा, नैसकॉम अध्यक्ष ने कहा- तकनीकी क्षेत्र के कामगारों के लिए यह सुनहरा वक्त

Mon, 30 Sep 2024 04:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 04:36 AM IST
सार

नैसकॉम की अध्यक्ष सिंधु गंगाधरन ने कहा कि भारत दुनिया में तेजी से वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) की सबसे बड़ी जगह बनकर उभरा है। मौजूदा वक्त में देश में लगभग 1,200 ऐसे केंद्र हैं, लेकिन यह संख्या जल्द ही बढ़कर 2,200 से भी अधिक होने की उम्मीद है। यह प्रगति वैश्विक तकनीकी क्षेत्र में भारत के बढ़ते वर्चस्व की तरफ इशारा करती है।

विज्ञापन
NASSCOM President Sindhu Gangadharan says India dominance in AI field increasing world
एआई - फोटो : Freepik

विस्तार

नैसकॉम की नई अध्यक्ष सिंधु गंगाधरन ने कहा है कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में एक वैश्विक नेता बनता जा रहा है क्योंकि यहां इस क्षेत्र में काम करने वाले प्रतिभाशाली और कुशल लोगों की बड़ी संख्या है। तकनीक कामगारों के लिए भारत में रहने का यह सबसे अच्छा वक्त है। उन्होंने कार्यस्थल पर मानसिक और सामाजिक कल्याण की अहमियत से लेकर एआई और जेनएआई के आर्थिक असर तक कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने संगठनों के अपने कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक भलाई सबसे अधिक प्राथमिकता देने वाली नीतियां बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


गंगाधरन ने कहा कि भारत दुनिया में तेजी से वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) की सबसे बड़ी जगह बनकर उभरा है। मौजूदा वक्त में देश में लगभग 1,200 ऐसे केंद्र हैं, लेकिन यह संख्या जल्द ही बढ़कर 2,200 से भी अधिक होने की उम्मीद है। यह प्रगति वैश्विक तकनीकी क्षेत्र में भारत के बढ़ते वर्चस्व की तरफ इशारा करती है।
विज्ञापन


बढ़ाएगा उत्पादकता
गंगाधरन ने कहा कि लोगों को नाहक फिक्र हो रही है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आईटी कारोबार में नौकरियां छीनेगा, लेकिन इसके उलट होने जा रहा है। क्योंकि नौकरियां छीनने के बजाय एआई लोगों को अधिक उत्पादक बनने में मदद करेगा और उन्हें अधिक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण परेशानियों पर काम करने के लिए वक्त देगा। इससे नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और नई संभावनाएं सामने आएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत उन कंपनियों के लिए एक अहम जगह बनी रहेगा जो तकनीकी बदलावों के साथ तालमेल बैठाने में कुशल कर्मियों की तलाश करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




देश में अव्वल दर्जे के विशेषज्ञ
नैसकॉम अध्यक्ष ने कहा कि एआई के क्षेत्र में ज्ञान और विशेषज्ञता में भारत दुनिया में सबसे आगे है। यदि भारत अपने टैलेंट को नवीनतम तकनीकों के साथ अपडेट करने और कई उद्योगों में अपनी क्षमताओं को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करता है, तो उसके पास वैश्विक स्तर पर एआई में और भी अधिक कामयाबी हासिल करने का एक बेहतरीन मौका है। उन्होंने कहा कि दुनिया के लगभग 16 फीसदी विशेषज्ञ भारत से हैं।

बदल रहा बिजनेस चलाने के तरीके
गंगाधरन ने कहा कि जनरेटिव एआई कारोबार चलाने के तरीके को बदल रहा है। इससे नए कारोबारी मॉडल और ग्राहक अनुभव का दौर आ रहा है। इसके अलावा, यदि आप केवल उस आर्थिक प्रभाव को देखें जो एआई से तीन वर्षों में होने का अनुमान है, तो एआई से अर्थव्यवस्था में लगभग 3.5 से 4 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह दिखाता है कि एआई कितना शक्तिशाली और परिवर्तनकारी हो सकता है, और कैसे यह कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed