फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nashik man comes to Mumbai for asthma treatment, dies in ferry tragedy with wife, minor son

Mumbai Boat Accident: दो दिन पहले नासिक से इलाज के लिए आए थे मुंबई; हादसे में परिवार के साथ गंवा बैठे जान

Thu, 19 Dec 2024 08:18 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 19 Dec 2024 08:18 PM IST
सार

नासिक के पिंपलगांव बसवंत में रहने वाले राकेश अहिरे अपने अस्थमा के इलाज के लिए मुंबई में थे। उनकी पत्नी और उनका पांच साल का बेटा उनके साथ थे। नीलकमल बोट हादसे में तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Nashik man comes to Mumbai for asthma treatment, dies in ferry tragedy with wife, minor son
गेटवे ऑफ इंडिया के पास बड़ा हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग लापता भी हैं।  इस हादसे में नासिक के राकेश अहिरे की भी नाबालिग बच्चे और पत्नी के साथ मौत हो गई। वे मुंबई में अस्थमा के इलाज के लिए आए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनमें से कोई भी कभी घर नहीं लौट पाएगा।

विज्ञापन


अस्थमा के इलाज के लिए आए थे मुंबई
नासिक के पिंपलगांव बसवंत में रहने वाले राकेश अहिरे अपने अस्थमा के इलाज के लिए मुंबई में थे। उनकी पत्नी और उनका पांच साल का बेटा उनके साथ थे। तीनों दो दिन पहले ही मुंबई आए थे। उनके रिश्तेदार ने दुख जाहिर करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीनों के शवों को उनके पैतृक स्थान पिंपलगांव बसवंत भेज दिया गया और गुरुवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


नौसेना के स्पीड बोट चालक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट हादसे में पुलिस ने स्पीड बोट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दो लोगों के लापता होने की खबर है। नौसेना के आठ क्राफ्ट और एक नौसेना हेलिकॉप्टर और तटरक्षक दल के एक पोत के जरिए समुद्र में लापता लोगों की तलाश जारी है। नौसेना एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने हादसे में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे की बोर्ड एन्क्वायरी के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक दल के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि नीलकमल बोट हादसे में दो लोग लापता हैं जिसमें एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। भारतीय नौसेना की एक स्पीड बोट के गेटवे ऑफ इंडिया से घारापुरी द्वीप की ओर जाते समय एक नीलकमल यात्री नौका से टकरा गई थी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। घारापुरी द्वीप में यूनेस्को की विश्व धरोहर एलीफेंटा गुफाएं स्थित हैं। इस हादसे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 101 लोगों को बचाने की जानकारी दी थी। इस बीच, जीवित बचे नाथाराम चौधरी की शिकायत पर, नौसेना के स्पीड बोट चालक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नीलकमल नाव पलटने की घटना के संबंध में कोलाबा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1), 125 (ए) (बी), 282, 324 (3) (5) के तहत सीआर नंबर 283/24 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed