फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nashik godman Captain Ashok Kharat crimes being exposed ten cases registered so far harassment extortion

Ashok Kharat: स्वयंभू बाबा कैप्टन खरात पर कसा शिकंजा, अब तक 10 केस दर्ज; रोज खुल रही अपराधों की परतें

Sat, 28 Mar 2026 11:13 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 28 Mar 2026 11:13 PM IST
सार

नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ एसआईटी की कार्रवाई से शिकंजा कसता जा रहा है। एसआईटी को बड़ी संख्या में नागरिकों से शिकायतें मिल रही हैं। बीते दिनों ये बात सामने आई थी कि एसआईटी को रोजाना 15-20 शिकायती कॉल मिल रही हैं। इनमें अशोक खरात पर उगाही से लेकर उत्पीड़न तक के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Nashik godman Captain Ashok Kharat crimes being exposed ten cases registered so far harassment extortion
आरोपी अशोक खरात - फोटो : ANI

विस्तार

नासिक के ढोंगी बाबा कैप्टन अशोक खरात के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। खरात के खिलाफ यौन उत्पीड़न, जबरन वसूली, ठगी और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में अब तक 10 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इसमें से आठ यौन शोषण के और दो ठगी के मामले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, खरात के संपर्क में रहने वाले कई नेता भी विशेष जांच एजेंसी (एसआईटी) के रडार पर हैं। साथ ही, हवाला मामले की भी जांच चल रही है। प्रदेश के कई नेताओं के खरात से नजदीकी संबंध सामने आए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: सीएम फडणवीस की चेतावनी, खरात मामले में पीड़ितों के वीडियो प्रसारित करने वालों की खैर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने नेताओं से नजदीकी पर खड़े किए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि वे 40 नेता कौन हैं, जो खरात के पास जाते थे। पुलिस को यह भी पता लगाना चाहिए कि खरात को विशेष विमान कौन मुहैया कराता था। दिल्ली में जाकर किससे मिलता था और क्या करता था। खरात के पांव पखारने की तस्वीर वायरल होने के बाद रुपाणी चाकणकर ने पहले राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पद से और शुक्रवार रात एनसीपी की राज्य महिला इकाई की अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया।


व्यवसायी भागवत से 2 लाख से अधिक की ठगी
अहमदनगर जिले के व्यवसायी राजेंद्र भागवत ने आरोप लगाया कि व्यापार में वृद्धि के नाम पर उसे खरात ने नकली पत्थर और रत्न दिया। उसकी 20 ग्राम सोने की अंगूठी अपने पास रखकर, पीतल की अंगूठी में पुखराज और हीरे का रत्न बताकर 2 लाख 62 हजार रुपये की ठगी की गई। एक विवाहित महिला जो अपने पारिवारिक विवाद को लेकर खरात के पास सलाह लेने गई थी उसका भी आरोप है कि झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: पालघर में ढोंगी बाबा पर दुष्कर्म का आरोप, महिला ने दर्ज कराया केस; खुद को भगवान बताता था आरोपी

खरात को दी जाए सार्वजनिक फांसी: मुनगंटीवार
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शनिवार को खरात को सार्वजनिक फांसी देने की मांग की। मुनगंटीवार ने कहा, मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, लेकिन खरात के बर्बर कृत्यों को देखने और सुनने के बाद ऐसा लगता है कि उसे किसी भी प्रकार की कानूनी रियायत नहीं मिलनी चाहिए।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed