फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nashik court remands godman ashok kharat judicial custody april 30 sit investigation

Nashik Godman Case: 30 अप्रैल तक जेल में कटेगी अशोक खरात की रातें, पांचवें केस में पुलिस कसेगी शिकंजा

Sat, 18 Apr 2026 05:12 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नासिक।
पीटीआई, नासिक। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 18 Apr 2026 05:12 PM IST
सार

नासिक के चर्चित स्वघोषित धर्मगुरु अशोक खरात को यौन शोषण के चौथे मामले में 30 अप्रैल तक के लिए जेल भेज दिया गया है। एसआईटी इस मामले में वित्तीय धोखाधड़ी और बलात्कार के कई अन्य मामलों की जांच कर रही है। खरात के खिलाफ अब तक 12 मामले सामने आए हैं। कल पुलिस पांचवें केस में उसकी दोबारा रिमांड मांगेगी।
 

विज्ञापन
nashik court remands godman ashok kharat judicial custody april 30 sit investigation
आरोपी अशोक खरात - फोटो : @अमर उजाला

विस्तार

धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले स्वघोषित धर्मगुरु अशोक खरात की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को नासिक की एक अदालत ने यौन शोषण के चौथे मामले में सुनवाई करते हुए खरात को 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब इस 'सफेदपोश' स्वघोषित बाबा का नया ठिकाना नासिक रोड सेंट्रल जेल होगा।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी
मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा कारणों को देखते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीएन इचपुरानी के समक्ष खरात की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। हालांकि, तकनीकी खामियों के चलते कार्यवाही में थोड़ा विलंब जरूर हुआ, लेकिन अंततः पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उसे जेल भेजने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन


समाधान की आस में पहुंची थी पीड़िता
इस चौथे मामले की कहानी भी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। पीड़िता अपने पारिवारिक क्लेश और निजी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर खरात के पास पहुंची थी। आरोप है कि बाबा ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसका यौन शोषण किया। फिलहाल विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले की तफ्तीश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PM Modi: आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी; महिला आरक्षण के मुद्दे पर रख सकते हैं बात


कल फिर कोर्ट में होगी पेशी, पांचवें केस की तैयारी
अशोक खरात के खिलाफ पाप का घड़ा अब पूरी तरह भर चुका है। एसआईटी रविवार को उसे एक बार फिर कोर्ट में पेश करेगी। इस बार पुलिस पांचवीं पीड़िता की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के सिलसिले में खरात की पुलिस कस्टडी की मांग करेगी।

खरात की गिरफ्तारी के बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। आरोपी बाबा सिन्नर स्थित एक मंदिर ट्रस्ट का प्रमुख है और वर्षों से बड़े राजनीतिक चेहरों के साथ उठना-बैठना रखता था। गिरफ्तारी के बाद बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें वायरल होने से विपक्षी दल हमलावर हैं। बता दें कि खरात के खिलाफ अब तक कुल 12 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 8 मामले सीधे तौर पर यौन शोषण से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed