फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NASA wanted to earn crores of rupees to India on lunar soil for Chandrayaan 2

चंद्रमा की मिट्टी के बहाने भारत से करोड़ों कमाना चाहता था नासा, इसरो ने 12 लाख में निकाला हल

Sat, 07 Sep 2019 04:38 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 07 Sep 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
NASA wanted to earn crores of rupees to India on lunar soil for Chandrayaan 2

चंद्रयान-2 के लिए नासा भारत से करोड़ों रुपये कमाना चाहता था लेकिन भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) ने सिर्फ 12 लाख में ही ये काम पूरा कर लिया। चंद्रयान-2 को चांद पर भेजने से पहले इसरो ने चंद्रमा पर सुरक्षित लैंडिग के लिए काफी अध्ययन किया। वैज्ञानिकों को चांद की सतह के बारे में अध्ययन करने के लिए चंद्रमा के जैसी मिट्टी की जरूरत थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस तरह की मिट्टी नासा के पास थी। अमेरिकी ने चांद की तरह दिखने वाली मिट्टी देने के लिए भारत से एक हजार रुपये प्रति किलो की मांग की थी। इस अध्धयनन में 60/70 टन मिट्टी की जरूरत थी। यानि अमेरिका इस मिट्टी के बदले भारत से करोड़ों रुपये कमाना चाहता था। लेकिन, इसरो ने इसका सस्ता रास्ता निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूवैज्ञानिकों ने पाया कि तमिलनाडु के दो गांव सीतमपोंडी और कुन्नामलाई में एरोथोसाइट की चट्टानें हैं जिनसे चंद्रमा की मिट्टी की तरह मिट्टी बनाई जा सकती है। वैज्ञानिकों ने चांद के साउथ पोल के अध्ययन के लिए यहां की मिट्टी का बंगलूरू की प्रयोगशाला में परीक्षण किया।

इसरो ने लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को सफलतापूर्वक चांद पर उतारने के लिए चट्टानों को जरूरत के अनुसार मिट्टी का आकार देकर आर्टिफिशियल चांद की सतह तैयार की। यानि इस मिट्टी का इस्तेमाल आर्टिफिशियल चांद की सतह बनाने में किया गया। इस मिट्टो को तैयार करने में लगभग 12 लाख का खर्चा आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed