फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NASA astronaut said Chandrayaan-2 lands on moon, the whole world will keep eye on it

चंद्रयान-2: नासा अंतरिक्षयात्री ने कहा यह मिशन बेहद खास, पूरी दुनिया की नजर

Sun, 01 Sep 2019 02:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 01 Sep 2019 02:30 PM IST
सार

  • चंद्रयान-2 सात सितंबर को चांद पर लैंड करेगा
  • नासा अंतरिक्षयात्री ने कहा यह मिशन बेहद खास
  • डोनाल्ड ने कहा हम भूमध्य रेखा के पास गए लेकिन दक्षिण धुव्र पर नहीं

विज्ञापन
NASA astronaut said Chandrayaan-2 lands on moon, the whole world will keep eye on it
चंद्रयान-2 - फोटो : इसरो

विस्तार

भारत का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-2 मिशन सात सितंबर को चांद की सतह पर लैंड करेगा। इसको लेकर नासा के पूर्व अंतरिक्षयात्री डोनाल्ड ए थॉमस ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-2 जब चंद्रमा पर लैंड करेगा तब नासा समेत पूरी दुनिया की नजर उस पर रहेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि चंद्रयान-2 पहला यान होगा जो चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर उतरेगा। वहीं, नासा इस क्षेत्र में पांच साल बाद अपना अंतरिक्षयात्री उतारने की योजना बना रही है। इस मिशन को लेकर नासा समेत पूरी दुनिया भर की एजेंसियां उत्साहित है। 
विज्ञापन


डोनाल्ड थॉमस भारत में आए हुए हैं। वह कोयंबटूर के पार्क कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम इससे पहले चंद्रमा के भूमध्य रेखा के पास लैंड कर चुके हैं, लेकिन यह पहला मौका होगा जब कोई दक्षिण धुव्र पर उतरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थॉमस ने कहा कि दक्षिणी धुव्र हमारे लिए बेहद खास है क्योंकि हमें यहां बर्फ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अगर हमें यहां बर्फ मिलती है तो हमें उससे पानी मिल सकता है। जिसके बाद हम उससे ऑक्सीजन और हाइड्रोजन प्राप्त कर सकते हैं। 

जब उनसे चांद की स्थित को लेकर सवाल किया गया तो अंतरिक्षयात्री ने कहा कि चांद पर रहना बेहद मुश्किल है। वहां बेहद भारी मात्रा में रेडिएशन की मौजूदगी है। उन्होंने बताया कि दिन के समय वहां का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाता है तो वहीं, रात के समय तापमान 100 डिग्री तक नीचे गिर जाता है। 


बता दें कि भारत का चंद्रयान-2 पहला यान है जो चंद्रमा की सतह पर लैंडिग करेगा। इसकी सफलता के बाद भारत दुनिया में चंद्रमा की सतह पर लैंड करने वाला चौथा देश बन जाएगा। भारत से पहले अमेरिका रूस और चीन चंद्रमा की सतह पर लैंड कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed