{"_id":"57bb88704f1c1bf53ed50008","slug":"narsingh-take-banned-tablets-knowingly-sports-arbitration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'नरसिंह ने जानबूझकर टैबलेट के रूप में लिया प्रतिबंधित पदार्थ'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'नरसिंह ने जानबूझकर टैबलेट के रूप में लिया प्रतिबंधित पदार्थ'
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Aug 2016 04:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : hggklkl
भारतीय पहलवान नरसिंह यादव पर चार साल का प्रतिबंध लगा चुके कोर्ट ऑफ आर्बिटेशन फॉर स्पोर्ट्स (कैस) ने संभावना जताई है कि इस पहलवान ने जानबूझकर प्रतिबंधित दवा का सेवन किया था।
विज्ञापन
खेल पंचाट के मुताबिक यह पहलवान अपने खाने पीने से छेड़छाड़ के दावे के संदर्भ में कोई भी वास्तविक साक्ष्य देने में असफल रहा और सभी बातें इस बात की ओर इशारा करती हैं कि उन्होंने एक से अधिक बार टैबलेट के रूप में प्रतिबंधित पदार्थ जानबूझकर लिया है।
विज्ञापन
अपने पूर्ण फैसले में खेल पंचाट विशेषज्ञ साक्ष्य पर निर्भर रहे कि नरसिंह का डोप अपराध एक बार प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण नहीं है और पहले परीक्षण (25 जून) के नतीजे में इसका अंश इतना अधिक था कि यह मिथेनडाइनोन की एक या दो टैबलेट खाने पर ही हो सकता है। ऐसा पानी के साथ पाउडर का मिश्रण मिलाने से नहीं हो सकता।
विज्ञापन
Trending Videos
25 जून को लिया गया था नरसिंह का डोप सैंपल
नरसिंह यादव
- फोटो : PTI
खेल पंचाट ने नरसिंह (74 किग्रा) के मुकाबले से महज कुछ घंटों पहले इस पहलवान पर 18 अगस्त को चार साल का प्रतिबंध लगाया था। नरसिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उनके खाने में मिलावट की गई थी, जिससे उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए। उन्होंने एक जूनियर पहलवान पर 23 या 24 जून को उनके एनर्जी ड्रिंक में प्रतिबंधित पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया था।
खाने में मिलावट का दावा सही होने की संभावना हो सकती है लेकिन ऐसा तय नहीं है। निश्चित तौर पर इसकी मजबूती के लिए कोई वास्तविक साक्ष्य मुहैया नहीं कराया गया। ऐसे में पैनल इस नतीजे पर पहुंचा है कि खिलाड़ी अपने साक्ष्यों से पैनल को संतुष्ट करने में नाकाम रहा है। पैनल संतुष्ट है कि सबसे अधिक संभावना इसकी है कि खिलाड़ी ने जानबूझकर एक से अधिक मौके पर प्रतिबंधित पदार्थ टैबलेट के रूप में खाया।- खेल पंचाट
25 जून को लिया गया था नरसिंह का डोप सैंपल
नरसिंह के मूत्र का नमूना प्रतियोगिता के इतर 25 जून को लिया गया और इसमें मिथेनडाइनोन के अंश पाए गए। पांच जुलाई को प्रतियोगिता के इतर लिए गए एक अन्य नमूने में भी मिथेनडाइनोन के लंबे समय तक रहने वाले अंश पाए गए थे।