फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nari Shakti Vandan: Who will get the benefit of women's reservation in Delhi

Nari Shakti Vandan: दिल्ली में किसे मिलेगा महिला आरक्षण का लाभ, दोनों दलों ने की ये दावेदारी

Tue, 19 Sep 2023 08:36 PM IST
शिवेंद्र तिवारी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 19 Sep 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार
लोकसभा और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने वाला विधेयक कानून बना तो यह दिल्ली में भी लागू होगा। इससे दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में सारे समीकरण बदल सकते हैं।
loader
Nari Shakti Vandan: Who will get the benefit of women's reservation in Delhi
Parliament - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने वाला विधेयक कानून बना तो यह दिल्ली में भी लागू होगा। इससे दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में सारे समीकरण बदल सकते हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार विभिन्न योजनाओं के सहारे महिलाओं को अपने पाले में लाने का दावा करती है तो भाजपा को इस बार इस कानून को लाने का लाभ मिल सकता है। 


दरअसल, अरविंद केजरीवाल सरकार ने 200 यूनिट तक बिजली बिल और पानी मुफ्त कर महिलाओं को अपनी ओर करने में सफलता पाई है। इसी प्रकार दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए टिकट फ्री कर केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को अपने पक्ष में किया है। इससे वह इनके बीच खासी लोकप्रिय हुई है। 


महिलाओं का अपमान किया- भाजपा
लेकिन भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल सरकार ने महिलाओं का अपमान किया है। दिल्ली भाजपा में मंत्री सारिका जैन ने अमर उजाला से कहा कि अरविंद केजरीवाल महिलाओं का सम्मान नहीं करती। वह कुछ चीजें फ्री कर उसका वोट लेने की सोच रखती है, लेकिन उसी महिला के घर के बगल में शराब के ठेके खोलने का आदेश दे देती है जिससे महिलाओं का सुरक्षा और सम्मान खतरे में पड़ जाता है। 

सारिका जैन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में अब तक किसी महिला को स्थान नहीं दिया था। आतिशी के रूप में उन्होंने केवल एक महिला को तब स्थान दिया जब उनके दो-दो मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में जेल चले गए। यदि केजरीवाल महिलाओं का सम्मान करते तो उनके मंत्रिमंडल में कम से कम तीन महिला मंत्री होनी चाहिए थी। यह दिखाता है कि केजरीवाल को महिलाओं की क्षमता पर संदेह है। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में महिलाएं अरविंद केजरीवाल सरकार को सबक सिखाएंगीं।

अरविंद केजरीवाल को महिलाओं के सुरक्षा की चिंता
आम आदमी पार्टी की नेता मालविका साहनी ने अमर उजाला से कहा कि यह अच्छा कदम है। उच्च वर्ग की महिलाएं अपना लक्ष्य हासिल कर लेती हैं लेकिन गरीब समुदाय की महिलाएं अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाती हैं। आरक्षण मिलने से वह अपनी मनचाही मंजिल हासिल कर सकेंगे। 

मालविका साहनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए की महिला आरक्षण बिल पास कर देने से वह दिल्ली में काबिज हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल महिलाओं की सुख, सुविधा और सुरक्षा के लिए लगाकर चिंतित रहते हैं। उन्होंने विभिन्न मुफ्त योजनाओं के सहारे महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। बसों में मार्शल लगाकर, पैनिक बटन और जगह-जगह पर कैमरे लगाकर उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा की चिंता की है,  इसलिए दिल्ली की महिलाओं का साथ अरविंद केजरीवाल के साथ बना रहेगा। 

50 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं को मैदान में उतारा
हालांकि, एक सच्चाई यह भी है कि हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही दलों ने 50 प्रतिशत से ज्यादा महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। कानून के अनुसार 250 सदस्यों वाले दिल्ली नगर निगम में सभी दलों को 125 महिला प्रत्याशियों को टिकट देना आवश्यक था, लेकिन दोनों प्रमुख दलों ने इससे आगे बढ़कर लगभग 130 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed