{"_id":"5722250b4f1c1b522ba91e19","slug":"naresh-agrawal-raises-brand-issue-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में उठे ब्रांड एंबेसडर धोनी, सलमान की भूमिका पर सवाल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संसद में उठे ब्रांड एंबेसडर धोनी, सलमान की भूमिका पर सवाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Apr 2016 08:28 PM IST
सार
- नामी गिरामी लोगों के बतौर ब्रांड एंबेसडर की भूमिका का मामला राज्यसभा में उठा
- धोनी ने बिल्डर के ऐसे मकान बिकवा दिए जिसे अबतक ग्राहकों के सुपुर्द नहीं किया जा सका
विज्ञापन
संसद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियल स्टेट और उपभोक्ता वस्तुओं के विज्ञापनों में नामी गिरामी लोगों के बतौर ब्रांड एंबेसडर की भूमिका का मामला राज्यसभा में उठा। शून्य काल में सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान का नाम लेते हुए ब्रांड एंबेसडर पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि संसदीय समिति ने ऐसे विज्ञापनों के निर्माता के साथ ब्रांड एंबेसडर की जिम्मेदारी तय करने की सिफारिश की है। लिहाजा सरकार को इस संबंध में कानून बनाना चाहिए।
विज्ञापन
अग्रवाल के मुताबिक धोनी ने बिल्डर के ऐसे मकान बिकवा दिए जिसे अबतक ग्राहकों के सुपुर्द नहीं किया जा सका है। इसी तरह सलमान खान रिवाइटल नाम की शक्तिवर्धक दवा का प्रचार कर रहे हैं। अब तो सरकार भी अपना ब्रांड एंबेसडर चुन रही है।
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल ने आगाह किया कि जिन प्रोडक्ट के दावों का वैज्ञानिक आधार नहीं होता लोग उसे ब्रांड एंबेसडर के प्रभाव में खरीदते हैं और उसका सेवन करते हैं। यह खतरनाक चलन है।