फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi Third Most Followed Leader On Twitter, american President Trump Leads

‘ट्विप्लोमेसी’ में ट्रंप पहले तो प्रधानमंत्री मोदी तीसरे स्थान पर

Wed, 11 Jul 2018 06:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Third Most Followed Leader On Twitter, american President Trump Leads

दुनियाभर के नेताओं की तुलना में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे जबकि दूसरे स्थान पर वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस हैं। 

विज्ञापन


एक  अध्ययन के अनुसार, राष्ट्रपति बनने के बाद से अब तक ट्रंप के प्रशंसकों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। फिलहाल ट्विटर पर ट्रंप के 5.2 करोड़ से ज्यादा प्रशंसक हैं। ट्विटर पर लोकप्रियता के मामले में ट्रंप के बाद वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस का नंबर आता है।
विज्ञापन


वहीं, अध्ययन के मुताबिक, इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा स्थान है। कम्युनिकेशन फर्म ‘बुरसन कोहन एंड वोल्फ (बीसीडब्ल्यू) के अध्ययन ‘ट्विप्लोमेसी’ के मुताबिक, ट्रंप के एकाउंट पर प्रशंसकों की संख्या तीसरे नंबर पर रहे पीएम मोदी के प्रशंसकों से करीब एक करोड़ अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशंसकों से संवाद में प्रभावी हैं ट्रंप
प्रशंसकों से संवाद, लाइक और रिट्वीट्स के मामले में अगर देखा जाए, तो ट्रंप काफी प्रभावित करते हैं। पिछले एक साल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रशंसकों के साथ करीब 26.45 करोड़ बार संवाद किया है। यह संख्या ट्विटर पर पीएम मोदी के संवाद की तुलना में 5 गुना ज्यादा है। वहीं, पोप फ्रांसिस की तुलना में ये संख्या 12 गुना है। हालांकि, सिर्फ रि-ट्वीट्स के मामले में सऊदी अरब के किंग सलमान ही ट्रंप को पीछे छोड़ते हैं।

मोदी ट्विटर पर तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पोप फ्रांसिस के बाद ट्विटर पर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। संचार एजेंसी बीसीडब्लू की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।


वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली महिला नेता हैं और संयुक्त रूप से वह इस रैंकिंग में सातवें स्थान पर हैं। ट्विपलोमेसी नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी के व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट को 4.3 करोड़ यूजर्स फॉलो करते हैं। जबकि ट्रंप के फॉलोवर्स की संख्या 5.2 करोड़ है। वहीं स्वराज के ट्विटर अकाउंट को फॉलो करने वालों की संख्या 1.1 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed