{"_id":"5cf02819bdec220743639cd8","slug":"narendra-modi-swearing-in-ceremony-former-cabinet-ministers-did-not-part-of-pm-modi-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को नहीं मिली जगह, ये पूर्व राज्यमंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आठ पूर्व कैबिनेट मंत्रियों को नहीं मिली जगह, ये पूर्व राज्यमंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं
Fri, 31 May 2019 08:55 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 31 May 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में इस बार सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और मेनका गांधी समेत आठ कैबिनेट मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ कैबिनेट के उनके दूसरे सहयोगियों ने भी शपथ ली।
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा को इस बार कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया। सुषमा के अलावा सात और कैबिनेट मंत्रियों को इस बार नई सरकार में जगह नहीं दी गई। इनमें अरुण जेटली, सुरेश प्रभु, मेनका गांधी, अनंत गीते, चौधरी बीरेंद्र सिंह, जुआल ओराम और राधा मोहन सिंह प्रमुख चेहरे हैं। महेश शर्मा, मनोज सिन्हा, राज्यवर्धन सिंह राठौर और अल्फोंस कनंनथम जैसे स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्रियों को भी नई सरकार में शामिल नहीं किया गया।
विजय गोयल, राधाकृष्णन पी, अनंत हेगड़े, डॉ.सत्यपाल सिंह, एसएस आहलूवालिया, राम कृपाल यादव, हरीभाई पृथ्वीभाई चौधरी, हंसराज अहीर, वीरेंद्र सिंह, सीआर चौधरी, पीपी चौधरी, राजेन गोहिन, वाईएस चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सुदर्शन भगत, विष्णु देव साई, जयंत सिन्हा

ये पूर्व राज्यमंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं