फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi second tenure government set fast pace of decision making, first 50th day report card

मोदी सरकार कामों में चाहती है तेजी, ऐसा है पहले 50 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

Mon, 22 Jul 2019 05:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 22 Jul 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi second tenure government set fast pace of decision making, first 50th day report card
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मोदी सरकार ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर तेजी से निर्णय लेने का फैसला लिया है। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर बैंक की सफाई, नई कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए घरेलू एजेंडा और अहम विदेश नीति शामिल है। एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी जरूरी है क्योंकि यह आतंकी फंडिंग से जुड़ा था और घाटी के अलगाववादी इसका दुरुपयोग कर रहे थे।

विज्ञापन


केंद्रीय सशस्त्र बलों के वित्तीय लाभ में सुधार के लिए एक निर्णय लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आर्थिक भगोड़े लोग जैसे कि संदेसरा समूह के प्रवर्तक और हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसकी वजह से उनपर भारत वापस लौटने और ट्रायल का सामना करने का दबाव है। 
विज्ञापन


दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) में संशोधन का उद्देश्य उन कंपनियों का समय पर और कुशल निपटान सुनिश्चित करना था जो कर्ज चुकाने में असमर्थ थे और जिन्होंने निवेशकों को बीच में छोड़ दिया था। श्रम सुधारों के एक महत्वपूर्ण कदम की घोषणा की गई है जिससे 49 करोड़ कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। यह लाल फीताशाही को कर करके व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाने में मदद करेगा। व्यवसाय पंजीकरण की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब और ईमानदार लोग अक्सर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं उनकी रक्षा के लिए अनियमित वित्तीय योजनाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार ने मध्यम वर्ग को और अधिक प्रोत्साहन देते हुए घर खरीदने वालों को कर में छूट दी है। लगभग तीन करोड़ रिटेल ट्रेडर्स और छोटे दुकानदारों को पेंशन दी जाएगी।


सरकार निवेश पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इससे न केवल आर्थिक प्रगति होगी बल्कि बहुत ज्यादा संख्या में नौकरियां भी पैदा होंगी। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ी योजना है जो एक आधुनिक राष्ट्र और बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए अपेक्षित है। प्रधानमंत्री मोदी ने अगले पांच सालों में देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। माना जा रहा है कि अगले पांच सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 करोड़ रुपये निवेश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed