फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi said mistakes by party leaders provides masala to the media

बड़बोले विधायक और सांसदों से पीएम ने कहा- अपनी गलतियों के लिए मीडिया को जिम्मेदार ना ठहराएं

Mon, 23 Apr 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Apr 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi said mistakes by party leaders provides masala to the media
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन सभी बड़ेबोले लोगों को चुप रहने की हिदायत दी है जिनके बयानों की वजह से भाजपा शर्मिंदा हुई है। इसमें कठुआ गैंगरेप और हत्या में पाकिस्तान का हाथ बताने वाले और महाभारत काल में इंटरनेट के सबूत होने की बात कहने वाले पार्टी के नेताओं ने मीडिया को मसाला मुहैया करवाया है। रविवार को नमो ऐप के जरिए पीएम ने पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन


इस बातचीत में पीएम ने कहा कि हम अमूमन कहते हैं कि मीडिया ने ऐसा किया और वैसा किया। यह मीडिया की गलती नहीं है। कई बार हमारी गलतियों की वजह से मीडिया को मसाला मिलता है। जैसे ही हमें कोई कैमरामैन दिखता है हम बोलना शुरू कर देते हैं। उसके बाद आधे या अधूरे वाक्य का उपयोग किया जाता है। हमें संयम प्रदर्शित करना चाहिए। उन लोगों को जो बोलना है उन्हें बोलने दीजिए।
विज्ञापन


मोदी ने बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया कि बिना सोचे समझे दिए बयान की वजह से पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हर कोई बोलना शुरू कर देगा तो इससे मुद्दे भटक जाएंगे। इससे ना केवल देश को बल्कि पार्टी को भी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने आगे कहा कि 2014 के दौरान 8-10 सांसद ऐसे थे जिन्हें बहुत ज्यादा बोलने की आदत थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने बताया कि मैंने उन विधायकों से बात की जो बहुत ज्यादा बयानबाजी करते थे लेकिन पिछले तीन सालों में मैंने देखा है कि उन्होंने कोई बयानबाजी नहीं की है। यह चेतावनी उस समय आई है जब कर्नाटक चुनाव नजदीक हैं और कांग्रेस ने भाजपा की आलोचना करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed